श्याम लाल वन रक्षक की वन दरोगा पद पर पदोन्नति की खबर से वन रेंज स्टाफ में खुशी का माहौल! शिवकुमार यादव पेशकार बाबू सहित स्टाफ ने दी बधाई!
सोनभद्र! म्योरपुर रेंज की काचन जैसी महत्वपूर्ण और संवेदनशील बीट को कुशलता से संभाल रहे योग्य वन रक्षक श्यामलाल की अब तक की बेदाग बेहतरीन सेवा के आधार पर इनकी पदोन्नति वन दरोगा पद पर की गयी है! विभाग के वृत्त स्तर पर कुल 21 वन रक्षकों को बन दरोगा पद पर पदोन्नत किया गया जिसमें 18 लोगों को पिछले पएखवारे पदोन्नति दी जा चुकी है! पुनः तीन वन रक्षक श्यामलाल संजीव कुमार व राजू कुमार वन रक्षकों को भी वन दरोगा बनाये जाने का विभागीय आदेश 5 Jan को जारी हुआ है! पात्रता/प्रतीक्षा सूची में स्थान रखने वाले रेनुकूट वन प्रभाग के शैलेन्द्र कुमार विमल, छोटेलाल वन रक्षकों को भी शीघ्र पदोन्नति मिलने की संभावना है! रेंज से श्याम लाल की वन दरोगा पद पर पदोन्नति की जानकारी रेंज में आते ही रेंज कर्मियों में खुशी का माहौल है! अनिल कुमार वन दरोगा अनिल कुमार सिंह वन दरोगा विजेन्द्र कुमार वन दरोगा शकीख खां वन दरोगा सहित सर्वेश कुमार यादव चन्द्रभान गोविंद कुमार सत्येन्द्र सिंह ओम प्रकाश जायसवाल विद्या पाण्डे विशाल पाठक कैलाश राजकुमार आदि स्टाफ ने श्यामलाल वन दरोगा को नये पद पर नियुक्ति के लिये बधाई दिया और उनके लिये शुभकामना का भाव प्रगट किया है!
एस एम श्रीवास्तव की कलम से!
एस एम श्रीवास्तव की कलम से!

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-