5 January’2022
“Press Release “
आज प्रातः 8 बजे 1090 चौराहे से जनेश्वर मिश्र पार्क तक शुभम सोती फ़ाउंडेशन द्वारा निराला नगर स्वाध्याय केंद्र, Cyclopedia ग्रूप एवं नवाबी riders ग्रूप के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिये एक यात्रा का आयोजन किया गया।
इस आयोजन के माध्यम से शुभम सोती फ़ाउंडेशन जन साधारण को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिये प्रेरित करेगा।
शुभम सोती फ़ाउंडेशन विगत १२ वर्षों से सड़क सुरक्षा जागरूकता में अपना योगदान दे रहा है।
५ January को शुभम के जन्मदिन के अवसर पर इस कार्य क्रम का आयोजन किया गया। शुभम एक सड़क दुर्घटना में २०१० में इस दुनिया से चला गया था। उसके उपरांत ही शुभम सोती फ़ाउंडेशन का गठन किया गया था।
इस कार्यक्रम में प्रमोद तिवारी, डॉक्टर पंकज श्रीवास्तव, ब्रिजेश मिश्रा, भूषण जी एवं राजीव शर्मा ने भाग लिया।
इस जागरूकता अभियान को अपने सम्मानित मीडिया में प्रकाशित करने की कृपा करें।।।
सधन्यवाद।
आशुतोष सोती
अध्यक्ष
शुभम सोती फ़ाउंडेशन
लखनऊ
9935011690





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-