मामा के घर आये युवक को दबगो ने पीटा
बडागाव वाराणसी 23 फरवरी – – स्थानीय थाना क्षेत्र के रमईपट्टी गांव में मामा के घर आये एक युवक को उसी गांव के कतिपय तीन दबगो ने रास्ते में रोककर मोबाइल और घड़ी तोड़ने के बाद लाठी डडे से जमकर पीट दिया जिससे युवक के हाथ पैर और सर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक ने उपचार कराने के बाद तीनों आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से रोहनिया थानाक्षेत्र के कचनार गांव निवासी रवि कुमार नामक 19 वर्षीय युवक कल बडागाँव थानाक्षेत्र अंतर्गत रमईपट्टी गांव स्थित अपने मामा के घर जा रहा था कि उसके मामा के गांव के सुरज पटेल और जयहिद पटेल नामक दबग युवक उसे गांव के बाहर रास्ते में रोककर मारने पीटने लगे घायल युवक का आरोप है कि मामा के लड़के से पुरानी रंजिश के चलते दबगो ने मुझे पीटा है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-