प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के टोंक जिले से भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी दोपहर डेढ़ बजे यहां पहुंचेंगे। जयपुर हवाई अड्डे उतरने के बाद वह हेलीकॅाप्टर से टोंक स्थिति सभा स्थल पहुंचेंगे। पार्टी ने इसे विजय संकल्प सभा का नाम दिया है।
टोंक राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट का निर्वाचन क्षेत्र है। यहां भाजपा के उम्मीदवार को हराकर कांग्रेस के सचिन पायलट निर्वाचित हुए थे। वहीं, बीते विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के चुनावी अभियान में भी पायलट की अहम भूमिका रही थी

More Stories
सिरोही मोहब्बत नगर में 26 वा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ- विजय परमार
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-