यूपी के वाराणसी में हाल ही में हुई प्रवासी भारतीय कार्यक्रम में पंद्रह अप्रवासी आए थे। उनसे जब पूछा गया कि 2014 के पहले वह क्या महसूस करते तो उन्होंने जवाब दिया कि 2014 के पहले उनकी किसी भी दूतावास में सुनावाई नहीं होती थी। सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा जाता था। 2014 के बाद से अब भारत के लोगों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाने लगा है।
जब हम किसी को अपना पासपोर्ट दिखाते हैं तो वह अब कहते हैं कि आप वहां से हैं जहां पीम नरेंद्र मोदी हैं। मोदी अब भारत का ब्रैंड बन चुके हैं। उन्होंने लोगों को गर्व का एहसास कराया है। यह बात योगी आदित्यनाथ ने कही। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित ‘युवाओं के मन की बात’ कार्यक्रम में पहुंचे थे।
यहां उन्होंने युवाओं से सीधे संवाद किया। ‘भारत के मन की बात-मोदी के साथ’ अभियान के तहत ‘युवाओं के मन की बात’ कार्यक्रम में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम ने अस्सी लोकसभा के दो लाख से ज्यादा युवाओं के साथ सीधे जुड़े।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-