*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*
*प्रेस नोट*
*दिनांकः26-12-2021*
*पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा थाना रोहनिया वाराणसी ग्रामीण का किया गया वार्षिक निरीक्षण ।*
आज दिनांक 26-12-2021 को पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा थाना रोहनिया वाराणसी ग्रामीण का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सदर उपस्थित रहे। इस दौरान सलामी गार्द में लगे पुलिसकर्मियों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण कर परिसर की साफ-सफाई, शस्त्रों की सफाई, लावारिस वाहनों व मालों का निस्तारण करने व साफ-सफाई को उच्चकोटि का बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालय का गहनतापूर्वक निरीक्षण करते हुए रजिस्टरों/रिकार्डों को अद्यविक करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही मालखाना, बन्दीगृह, भोजनालय, आरक्षी आवास, बैरकों, निर्माणाधीन बैरक की गुणवत्ता का निरीक्षण कर सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण किया गया, महिला हेल्प हेस्क का निरीक्षण करते हुए हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी को प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के नियमित रूप से फीडबैक लेने हेतु निर्देशित किया गया ।
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-