May 6, 2026

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव के कारण फिर बंद कर दिया गया- शरद पांडेय

Spread the love

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव के कारण फिर बंद कर दिया गया है। शीतकालीन अवकाश के पश्चात 3 जनवरी को विश्वविद्यालय खुलेगा। लेकिन ऑनलाइन मोड में कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। केवल शोधार्थियों को अपने सुपरवाइजर की अनुमति से परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय केवल आंतरिक कार्यों के लिए खुलेगा। इस बाबत इविवि प्रशासन की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया ।