November 1, 2026

बथुई गांव में आयोजित कुश्ती में नामी-गिरामी पहलवानों ने लिया हिस्सा-

Spread the love

*बथुई गांव में आयोजित कुश्ती में नामी-गिरामी पहलवानों ने लिया हिस्सा*

*कौशांबी* चायल तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बथुई में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में विशाल दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया है इस दंगल मैदान में सैकड़ों पहलवानों ने एक दूसरे से हाथ मिलाकर कुश्ती लड़ी है रोचक दंगल को देखने के लिए इलाके के हजारों लोग मौके पर उपस्थित हुए हैं कई कुश्तियां बड़ी रोचक रही जिन पर लोगों ने ताली बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया है अखाड़ा के मैदान में जीतने वाले पहलवानों को नगद इनाम और अंग वस्त्र देकर उनका हौसला अफजाई किया गया है कार्यक्रम में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राकेश चौधरी ने उपस्थित लोगों को जनसंख्या नियंत्रण कानून के विषय में जानकारी दिया और 28 दिसंबर अयोध्या जाने के लिए भी अपील की दंगल के मैदान में कुश्ती जीतने वाले कई पहलवानों के 10 हजार रुपए का इनाम भी दिया गया दंगल कार्यक्रम को देखने के लिए जिला उपाध्यक्ष कमलेश सिंह ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव सहित इलाके के गणमान्य व्यक्ति ग्राम प्रधान नेता अधिकारी हजारो आम जनमानस मौजूद रहे