आदरणीय
पुष्कर सिंह धामी जी
मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार।
विषय – जोशीमठका नाम ज्योतिर्मठ किए जाने के संदर्भ में आपका अभिनन्दन।
यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि आपकी सरकार (आप) ने जनपद चमोली के पौराणिक एवं धार्मिक नगर *जोशीमठ का नाम ज्योतिर्मठ* नगर रखे जाने का निर्णय लिया है। निश्चित रूप से यह स्वागत योग्य कदम है। हम पिछली सरकारों से भी यह अनुरोध करते रहे हैं ,लेकिन यह पुनीत कार्य आपके द्वारा किया गया इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, अभिनन्दन।
इस कार्य के लिए, ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज आपकी सरकार और आपको साधुवाद व आशीर्वाद देते हैं।
हमें विश्वास है कि
अब पूज्यपाद की एक और मांग *देहरादून हवाई अड्डे का नाम आदि शंकराचार्य हवाई अड्डा* को आप पूरा करेंगे।
क्षेत्रीय विधायक श्री महेन्द्र भट्ट जी को भी पैरवी के लिये धन्यवाद। तत्कालीन नगरमहापालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत जी को भी प्रस्ताव भिजवाने के लिये धन्यवाद।
पुनः पुनः अभिनन्दन सहित।
‘स्वामिश्रीः 1008’ अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती
शिष्य प्रतिनिधि
ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज
ज्योतिर्मठ बदरिकाश्रम हिमालय। ज्योतिर्मठ, चमोली

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-