प्रयागराज में ओमिक्रॉन का खतरा! एक जनवरी को नहीं खुलेगा इलाहाबाद विश्वविद्यालय..
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 17 दिसंबर को 20 माह बाद कक्षाएं आफलाइन से संचालित की गई थी। पर एक बार फिर से कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्राॅन का खतरा देखते हुए एक जनवरी को इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी नहीं खुलेगा। रजिस्टार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अगले आदेश तक केवल आनलाइन ही कक्षाएं चलेंगी।
आदेश के अनुसार एक जनवरी से अग्रिम आदेश तक सभी कक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही चलेंगी। छात्रों को कक्षा ऑनलाइन ही करनी हैं और परिसर आने की जरूरत नहीं है। सभी शिक्षकों को कक्षायें परिसर से ही ऑनलाइन मोड में लेनी होंगी। शोधार्थी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शोध के लिए अपने सुपरवाइजर की अनुमति से आ सकते हैं।
कुलपति की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी संबंधित विभागाध्यक्ष एवं प्रॉक्टर सुनिश्चित करेंगे कि परिसर एवं हॉस्टल में नए साल का समारोह न आयोजित हो। सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों एवं छात्रों को वैक्सीन की दोनों डोज लेना अनिवार्य है।





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-