*वाराणसी चोलापुर*
*प्राचीन शिव मंदिर में हुई चोरी,ग्रामीणों में आक्रोश*
*संवाददाता/ दीपक कुमार सिंह*
चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्रामसभा तेवर में बीती रात चोरों के द्वारा प्राचीन शिव मंदिर को निशाना बनाया और चोरों के द्वारा मंदिर से चांदी का मुकुट, घंटा , नकदी समेत हजारों के सामान की चोरी की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी की जानकारी ग्रामीणों को सुबह हुई काफी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर इकट्ठा हुए और क्षेत्रीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला लोगों ने बताया कि गोसाईपुर पुलिस रात में गस्त नहीं करती है। बीती रात चोरों ने प्राचीन शिव मंदिर से चांदी का मुकुट, चांदी का पावदान, घंटा, त्रिशूल, आरती दान, इलेक्ट्रॉनिक सामान,दान पेटिका को रात्रि में चोर उठा ले गए।ग्रामीणों ने चोरी की सूचना डायल 112 पर देने के बाद चोलापुर थाने पर जाकर चोरी की लिखित शिकायत दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात चोरों के द्वारा उसी गांव के एक और शिव मंदिर पर चोरी की एक युवक के साइकिल को चोरों ने उठा ले गया।जिससे ग्रामीणों में क्षेत्रीय पुलिस के प्रति जमकर आक्रोश है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-