M V D न्यूज पर सुबह 10 बजे की बड़ी ख़बरें……………….*
➡लखनऊ- सड़क मरम्मत के लिए विशेष वाहन का शुभारंभ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दिखाएंगे हरी झंडी, आज 10 बजे अपने कैम्प कार्यालय से करेंगे रवाना।
➡लखनऊ- बीजेपी यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का ट्वीट, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जन्म जयंती पर नमन।
➡बस्ती- पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश प्रदुम्न चौहान के पैर में लगी गोली, घायल बदमाश जिला अस्पताल में कराया भर्ती, मुठभेड़ में बदमाश का साथी करामत गिरफ्तार, बदमाशों से अवैध असलहे, अन्य सामान बरामद, छावनी नल्हीपुर श्मशान घाट के पास मुठभेड़।
➡औरैया- ग्राम विकास अधिकरी ने किया घोटाला, स्ट्रीट लाइट खरीद में किया घोटाला, 800 की स्ट्रीट लाइट को 3600 में खरीदा, बिरिया,शहबदिया,इकौरापुर पंचायतों में घोटाला, सदर में तैनात हैं ग्राम विकास अधिकारी।
➡मथुरा- तत्कालीन थाना अध्यक्ष भीम सिंह जावा केस दर्ज, 4 पुलिसकर्मियों पर एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज, लूट के आरोप में डरा धमकाकर समझौता मामला, न्यायालय के आदेश पर सभी पर दर्ज हुआ मुकदमा, इंस्पेक्टर पर दूसरे पक्ष से रुपए लेने का भी आरोप।
➡कानपुर- दूसरे इत्र व्यवसाई के घर डीजीजीआई का छापा, इत्र व्यापारी रानू मिश्रा के आवास पर छापेमारी, छापेमारी से इत्र व्यापारियों में मचा हड़कंप, कानपुर में भी है इत्र व्यापारी का मकान, शहर के होली मोहल्ला कन्नौज का मामला।
➡कानपुर- व्यापारी पीयूष जैन के घर छापेमारी का मामला, डीजीजीआई ने 2 फेस में भेजवाई धनराशि, 180 करोड़ की राशि SBI बैंक मेन ब्रांच भेजा, पहले फेज में 25,दूसरी फेस में 18 पेटी भेजा, नोट गिनने वाली 14 मशीनों को भी भिजवाया।
➡ग्रेटर नोएडा- ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत, आरोपी ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, दनकौर के दलेलगढ़ गया के पास की घटना।
➡आगरा- सीएम योगी आदित्यनाथ का बटेश्वर आगमन आज, दोपहर साढ़े तीन बजे सीएम योगी पहुंचेंगे बटेश्वर, 230 करोड़ की 11 योजनाओं का लोकार्पण,शिलान्यास, जनसभा को भी संबोधित करेंगे सीएम योगी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव है बटेश्वर, अटल जी के जन्म दिवस पर आज बटेश्वर पहुंच रहे हैं।
➡बलिया- सपा सुभासपा का कार्यकर्ता सम्मान समारोह आज, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी होंगे मुख्य अतिथि, कार्यक्रम में हजारों की भीड़ जुटने की संभावना, सुभासपा महासचिव अरविंद राजभर होंगे विशिष्ट अतिथि, बांसडीह इंटर कॉलेज में होगा सम्मान समारोह।
➡वाराणसी- रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के दौरे का दूसरा दिन, रेलमंत्री ने बनारस स्टेशन का किया निरीक्षण, बनारस स्टेशन की सुविधाओं का जाना हाल, देर रात कैंट रेलवे स्टेशन का किया था निरीक्षण, वाराणासी से प्रयागराज आज जाएंगे रेल मंत्री।
➡देवरिया- अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चोरी की 37बाइकें बरामद,5 अभियुक्त गिरफ्तार, यूपी और बिहार के जिलों से चुराई थीं बाइकें, बनकटा पुलिस ने बाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा।
➡रायबरेली- ओमिक्रोन ने दी दस्तक, ओमिक्रान का एक मरीज रायबरेली में मिला, विदेश से आए युवक में ओमीक्रोन की पुष्टि, सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह ने की पुष्टि।
➡लखीमपुर- दलित युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, घर से दूर गन्ने के खेत में मिली लाश, चेहरे पर भी कई जगह चोट के निशान मिले, नीमगांव के पिपरीकला का मामला।
➡सहारनपुर- हत्या मामले में फरार चल रहे दोषी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच,कोतवाली मंडी पुलिस टीम ने पकड़ा, जम्मू-कश्मीर से आरोपी को किया गिरफ्तार, 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
➡गोरखपुर- पत्रकार अजय कुमार श्रीवास्तव का निधन, पत्रकार के निधन पर सीएम ने दुख जताया, परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद।
➡दिल्ली- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया ट्वीट, दिन दूर नहीं खंडित भारत को पुन अखंड बनाएंगे, गिलगित से गारो पर्वत तक आज़ादी पर्व मनाएंगें, स्वर्ण दिवस के लिए आज से कमर कसें बलिदान करें, जो पाया उसमें खो न जाएं, जो खोया उसका ध्यान करें, श्रद्धेय अटलजी को जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
➡दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, सभी को क्रिसमस की बधाई-पीएम मोदी, हम ईसा मसीह के जीवन को याद करतें हैं-पीएम, उनकी महान शिक्षाओं को याद करते हैं-पीएम, सेवा, दया,नम्रता पर सबसे अधिक जोर दिया-पीएम, सभी स्वस्थ,समृद्ध रहें,चारों ओर सद्भाव हो-पीएम।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-