जानवरों से खेत बचाने को लगाए गए करंट से महिला की मौत,गांव में मचा हड़कंप
गोरखपुर । जिले के झंगहा इलाके के राजधानी गांव में करंट की मदद से खेत बचाने के चक्कर में एक महिला की जान चली गई। खेत किनारे मिले महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शख्स ने खेत को जानवर से बचाने के लिए चारों तरफ से तार लगा दिया है जिसमें करंट की सप्लाई भी थी जिस वजह से हादसा हुआ है। पुलिस का कहना है कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
जानकारी के मुताबिक, गांव की गायत्री देवी (50) शुक्रवार को खेत का मेड़ के रास्ते जा रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। दिन में करीब दस बजे गांव के लोगों ने उन्हें खेत में गिरा देखकर शोर मचाया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। गायत्री देवी के पति की मौत पहले हो गई थी।
उनका 27 वर्षीय बड़ा बेटा कैंसर से जूझ रहा है। वहीं, गांव में यह भी चर्चा है कि महिला की मौत बीमारी से हुई है। झंगहा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि गायत्री का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चलेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर बिजली की चपेट में आने से मौत हुई हो तो कानूपनी कार्रवाई की जाएगी।
राजधानी बिजली उपकेंद्र अवर अभियंता सत्येंद्र कुमार ने कहा कि जिस जगह महिला का शव मिला है, वहां पर बिजली का पोल और तार नहीं है। यदि कोई कटिया लगाकर खेत के चारो तरफ बिजली फैलाया होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-