*💐💐 प्रेस नोट 💐💐*
थाना ब्यावरा सिटी पुलिस को मिली सफलता
*11 वर्ष से फरार लम्बित स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार*

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा स्थाई वारंटियों एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ़ श्री प्रदीप शर्मा (IPS) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनकामना प्रसाद एवं एसडीओपी ब्यावरा श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ब्यावरा सिटी श्री राजपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना ब्यावरा में पदस्थ कार्य. प्रधान आरक्षक 181 देवेंद्र सिंह मीना द्वारा दिनांक 23.12.2021 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपने बुध्दि विवेक, लगन मेहनत से माननीय जेएमएफसी न्यायालय ब्यावरा के प्रकरण नम्बर 359/2010 धारा 25बी आर्म्स एक्ट के फरार लंबित *स्थाई वारंटी* श्यामसिंह उर्फ श्याम पिता श्री प्रीतम सिंह गुर्जर निवासी नारोनी मोहल्ला रुठियाई जिला गुना का जोकि अपनी पहचान छुपाकर पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरारी काट रहा था जिसे प्रधान आरक्षक 181 देवेंद्र सिंह मीना द्वारा अपने विश्वसनीय मुखविर सूचना तंत्र के माध्यम पानी की टंकी के पास रुठियाई से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बाद गिरफ्तारशुदा वारंटी को माननीय न्यायालय ब्यावरा पेश किया गया ।
उपरोक्त सराहनीय कार्य में प्रधान आरक्षक 181 देवेंद्र सिंह मीना, आरक्षक 271 हरगोविन्द विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा है ।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-