April 21, 2026

ओमिक्रोन” दो महीनों में दिखा सकता है भयावह रुप-

Spread the love

*”ओमिक्रोन” दो महीनों में दिखा सकता है भयावह रुप*

 

*मोदी जी भाँप चुके हैं ओमिक्रोन के आने वाले ख़तरे को:हाई लेवल बैठक में ख़तरे से निबटने की तैयारियां शुरू*

 

*अजमेर में ओमिक्रोन के मरीज़ पाए जाने के बाद, हालात नियंत्रण में रखने की क़वायद*

 

*मास्क और दो गज की दूरी से 80 फ़ीसदी ख़तरे को किया जा सकता है ख़त्म!*

 

*सुरेन्द्र चतुर्वेदी*

 

*दुनिया के कई मुल्कों की यात्रा करने के बाद कोरोना वायरस “ओमिक्रोन” अजमेर पहुंच चुका है। यह खबर बेहद खतरानाक है। इस ख़बर पर मैं बाद में चर्चा करूंगा। पहले इससे जुड़ी कुछ और खबरों का जिक्र कर देता हूं। मध्यप्रदेश में फिर एक बार नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। चार राज्यों में ओमिक्रोन के 64 नए केस आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हाई लेवल बैठक बुलाकर ओमिक्रोन के आने वाले ख़तरे पर वार्ता की है ।अस्पतालों को तैयार रखने की हिदायतें दी गई हैं। प्रधानमंत्री ने आक्सीजन स्टॉक को मजबूत करने की बात भी कही है। ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन लगाने पर फोकस किया जा रहा है ।कई राज्यों में स्कूल के बच्चों की उपस्थिति 50% ही रहने को कहा गया है। बंगाल में बच्चों में कोरोना विस्फोट की ख़बर है ।एक साथ 29 बच्चे कोरोना की चपेट में आ गए हैं।*

*इसी बीच राजस्थान में कोरोना की ज़बरदस्त मौजूदगी होने वाली है ।….यानी कि हमें अब अतिरिक्त सावधान रहने की ज़रूरत है …..यानी कि नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन से बचने के लिए, हमें अभी से प्रयास शुरू कर देनी चाहिए ……यानी कि अस्पतालों की ज़िम्मेदारी फिर बढ़ सकती है….. यानी कि अब ओमिक्रोन से बचने के लिए रक्षा कवच बहुत ज़रूरी हो गया है…*

*मित्रों !! अजमेर में ओमिक्रोन आया यह ताज्जुब की बात नहीं… ताज्जुब की बात यह है कि नासमझ रोगी और नादान घर वालों ने उसे छुपाया ….प्रशासन और चिकित्सा विभाग यदि सावधानी नहीं बरतता तो ओमिक्रोन का रोगी ना जाने कितने लोगों को अपनी चपेट में ले लेता! अभी भी ट्रेसिंग की जा रही है… पता लगाया जा रहा है रोगी के संपर्क में कितने लोग आए!*

*यहां आपको बता दूं कि ओमिक्रोन के बढ़ने की रफ़्तार कोरोना के अन्य वायरस से ज्यादा तेज़ है लगभग दस गुनी ज़ियादा! यही वजह है कि मुल्क के मुखिया मोदी जी इस की आमद को भांप चुके हैं! उन्हें आने वाले ख़तरे साफ़ नज़र आ रहे हैं।यही वजह है कि देश को इस बीमारी के हमले से बचाने के लिए, कई मोर्चे पर तैयारी की जा रही है ।*

*राजस्थान में फिलहाल सरकार ने कोई नए आदेश जारी नहीं किए हैं मगर सरकार चिंतित नहीं या सावधानी नहीं बरत रही ऐसी भी बात नहीं ।*

*राजस्थान का चिकित्सा विभाग पूरी तरह चाक-चौबंद है, राज्य के कोने कोने पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।*

*राज्य में भीड़ के इकट्ठे होने का प्रचलन पिछले दिनों से तेज़ हुआ है। अमित शाह की रैली हो! कांग्रेसियों का प्रदर्शन हो ! या राजपूत समाज की रैली! सभी में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए। हालांकि इन रैलियों और प्रदर्शनों के बाद कोई कोरोना विस्फोट नहीं हुआ मगर आगे से ऐसे प्रदर्शनों पर रोक लगाई जानी बहुत ज़रूरी है। सरकार भले ही भीड़ इकट्ठी होने पर कानून कानूनी रोक अभी ना भी लगाए मगर हमें स्वयं भीड़ का हिस्सा बनने से बचना होगा*।।

*ओमिक्रोन गुस्से में है। मुझे लग रहा है कि आने वाले 2 महीनों में हालात बिगड़ेंगे ! ओमिक्रोन तेज़ी से लोगों को चपेट में लेगा। स्थितियां लॉकडाउन जैसी भी हो सकती हैं। ऐसे में हमें अभी से अपने आसपास रक्षा कवच तैयार कर लेना चाहिए।*

*मेरा उद्देश्य लोगों को डराना नहीं , बचाना है ।मैं हमेशा से ही इस वायरस के विरुद्ध अभियान का हिस्सा रहा हूँ। पहली और दूसरी लहर के दौरान मैंने हर संभव प्रयास किया कि लोगों को जागरूक किया जा सके।*

*इस बार फिर मेरी पब्लिक से प्रार्थना है कि वह गाइडलाइन का सख्ती से पालन करे।मास्क लगाने को अपनी दिनचर्या की ज़रूरत बना लें और 2 गज की दूरी रखने को अपना व्यवहार!*

*यदि इन दो बातों का भी आपने ध्यान रख लिया तो आप 80%ओमिक्रोन के हमले से बच जाएंगे ।आप यह न सोचे कि ओमिक्रोन जानलेवा नहीं ! यह ग़लत फ़हमी दिल से निकाल दें. इस तरह के वायरस अपना स्वरूप बदल लेते हैं, यह जानलेवा भी हो सकते हैं.*

*याद रखिए सावधानी हटी दुर्घटना घटी*