June 4, 2026

गुजरात के वडोदरा के पास वड़सर ब्रिज क्षेत्र में कैंटोन लेबोरेटरीज कंपनी का बॉयलर फट जाने से चार मजदूरों की मौत हो गई-

Spread the love

*गुजरात के वडोदरा के पास वड़सर ब्रिज क्षेत्र में कैंटोन लेबोरेटरीज कंपनी का बॉयलर फट जाने से चार मजदूरों की मौत हो गई और कई मजदूर घायल हो गए। प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने से पहले तेज धमाका हुआ था। आग की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंच चुके हैं। आग बुझाने का कार्य जारी है।*

 

*कैमिकल फैक्‍टरी में हुए ब्लास्ट के कारण आसपास के मकान एवं फ्लैट में कांच टूट गए तथा एक जोरदार धमाके की आवाज से कुछ मकानों में दरारें भी देखी गई। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हुई है जबकि दस के जख्मी होने की खबर है। बॉयलर के ब्लास्ट के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है लेकिन फैक्‍टरी के पास ही रह रहे मजदूर परिवारों के बच्चों के भी इस हादसे में जख्मी होने के समाचार मिल रहे हैं।*