June 12, 2026

माफियाओं की खाली कराई गई जमीन पर फ्लैट बनवाकर उत्तर प्रदेश सरकार जनता से किये गए वादों को पूरा करने जा रही-

Spread the love

माफियाओं की खाली कराई गई जमीन पर फ्लैट बनवाकर उत्तर प्रदेश सरकार जनता से किये गए वादों को पूरा करने जा रही है। इसकी शुरुआत संगम नगरी प्रयागराज से हो रही है। 26 दिसम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की खाली कराई गई जमीन पर भूमि पूजन करेंगे। केबिनेट मंत्री सिद्दार्थ नाथ सिंह प्रशानिक अधिकारियों के साथ ,उस जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे जहाँ सीएम भूमि पूजन करेंगे, यहां गरीबो के लिए 75 फ्लैट बनाने की योजना है । वही आम जनता भी इससे काफी खुश है कि इसकी शरुवात संगम के शहर प्रयागराज से हो रही है अब गरीबो को भी घर मिलेगा और भय मुक्त समाज बनेगा।

 

मंत्री सिद्दार्थ नाथ के मुताबिक शहर पश्चिमी में सपा के समय कब्जा करने का दौर चला था उस पर नजूल की जमीन पर अवैध कब्जा करते थे उसके बाद एक आतंक फैलाते थे और मुख्यमंत्री जी जब से आए हैं योगी आदित्यनाथ जी ने और जमीन को वापस लिया है उसके ऊपर बुलडोजर चलाया है और 26 तारीख को प्रस्ताव दिया है क्यों शहर पश्चिमी लूकरगंज में जो नजूल की जमीन थी जिसको आती एंड कंपनी ने कब्जा किया था वहां पर वह भूमि पूजा करेंगे और यहां पर 75 गरीब लोगों के लिए घर बनेंगे की योजना भी सम्मिट करी है और यहां पर उस का शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो कहा वह पूरा किया।

 

वही इस बात की खबर पाकर स्थानीय लोग भी बेहद खुश हैं। अब उनको भी उम्मीद जगी है कि उनका भी एक घर होगा और भाई मुख्य समाज बनेगा। इसे सरकार की अच्छी पहल बता रहे है।