*_👉गाज़ीपुर/उत्तर प्रदेश_*
*_दर्दनाक हादसा….तेज रफ्तार पिकअप से दुर्घटना का शिकार हुई दो बहने, मौके पर मौत_*
*_दिसंबर गुरुवार 23-12-2021_*
*_गाजीपुर।_* बुधवार की शाम पिकअप की टक्कर से चचेरी बहनों की मौत हो गई। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मनुआपुर गांव की है। मनुआपुर निवासी कन्हैया बिंद की पुत्री फूलमती (15) और मनई बिंद की पुत्री ज्योति (14) कक्षा आठ की छात्रा थी। रोज की तरह आज भी स्कूल गई थी। छुट्टी होने पर दोनों पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान शाम करीब तीन बजे घर से कुछ दूरी पर ही तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को टक्कर मार दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने चालक को वाहन सहित पकड़ लिया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-