November 1, 2026

गोरखपुर के जाम में फंसे UP वन मंत्री दारा स‍िंह चौहान, बिना बैठक क‍िए लौटना पड़ा वापस-

Spread the love

*गोरखपुर के जाम में फंसे UP वन मंत्री दारा स‍िंह चौहान, बिना बैठक क‍िए लौटना पड़ा वापस*

 

गोरखपुर शहर के जाम में वनमंत्री दारा स‍िंह चौहान की भी गाड़ी फंस गईं. इसके चलते उन्हें इतना विलंब हो गया कि वह यहां सर्किट हाउस में अधिकारियों की मीट‍िंग की नहीं ले सके. पैडलेगंज चौराहे पर विभागीय अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की और यहां से वह एक निजी कार्यक्रम में निकल गए. वन मंत्री दारा स‍िंह चौहान को सर्किट हाउस में वन विभाग की विभागीय समीक्षा करनी थी. इसे लेकर सुबह ही अधिकारियों ने अपनी-अपनी तैयारी कर ली थी.

 

वनमंत्री की गाड़ी नौसढ़ पहुंचते ही जाम में फंस गई. किसी तरह वहां जाम से गाड़ी निकली तो ट्रांसपोर्ट नगर के पास फिर उनकी गाड़ी जाम में फंस गई. वहां से लेकर पैडलेगंज तक वह जाम में फंसे रहे. देरी के चलते वनमंत्री ने समीक्षा बैठक स्थगित कर दिया. इसके बाद पैडलेगंज चौराहे पर चिडिय़ाघर के निदेशक डा. एच राजा मोहन, डीएफओ विकास कुमार यादव ने उनसे मुलाकात की. विभागीय अधिकारियों से मिलने के बाद वनमंत्री एक निजी कार्यक्रम के लिए निकल गए.

 

शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए अब नए सिरे से कवायद हो रही है. यातायात पुलिस का प्लान फेल होने के बाद अधिकारियों ने व्यवस्था में बदलाव किया है. अब प्रत्‍येक सोमवार को थाना व चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र की यातायात-व्यस्था खुद संभालेंगे. चौराहा पर नाम से सबकी ड्यूटी लगेगी.