August 10, 2026

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर के नेतृत्व में आबकारी विभाग की कार्यवाही में लगभग 180 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद-

Spread the love

*ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर के नेतृत्व में आबकारी विभाग की कार्यवाही में लगभग 180 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद लगभग 10000 किग्रा लहन नष्ट किया गया एंव 20 भट्ठियों को तोड़ा गया*

 

जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर जनपद गोरखपुर में *ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी सदर श्री कुलदीप मीणा* के नेतृत्व मे अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत *आबकारी निरीक्षक सेक्टर 02 राकेश कुमार त्रिपाठी , आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 02 कैम्पियरगंज मिथिलेश कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 05 सहजनवां आरविंद सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 07 खजनी कृष्ण कुमार सिंह* के साथ अवैध /कच्ची शराब के विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर दी जा रही दबिश के क्रम में आज *दिनाँक 23/12/21* को *थाना राजघाट एवं रामगढ़ ताल* अन्तर्गत अमुरतानी में दबिश की कार्यवाही की गयी । कुल 36 पालीथीनों में *लगभग 180 लीटर अवैध कच्ची शराब* बरामद की गयी ।

लगभग *10000 किग्रा लहन* नष्ट किया गया। 20 भट्ठियों को तोड़ा गया ..