प्रयागराज में पहले साथ बैठकर पी शराब; फिर दोस्त की पीटकर ले ली जान..
प्रयागराज: बुधवार की आधी रात मुट्ठीगंज इलाके के बलुआघाट मोहल्ले में 40 वर्षीय सनोज कुमार शर्मा को उसके दोस्त ने पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपित वैभव द्विवेदी को पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित ने नशे में खून करने का गुनाह कुबूल लिया है।
सनोज कुमार शर्मा अतरसुइया थाना क्षेत्र के चाचर नाला के पास अपने परिवार साथ रहता था। बताया जाता है कि बुधवार रात वह बलुवाघाट निवासी अपने साथी वैभव द्विवेदी के घर पर आया था। दोनों लोग साथ में शराब का नशा कर रहे थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी बीच तैश में आए वैभव ने सफाई करने वाले वाईपर से सनोज पर हमला कर दिया। सिर समेत शरीर पर गंभीर चोटों की वजह से सनोज की मौत हो गई। हमले के बाद वैभव वहां से भाग गया। कुछ देर बाद घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-