June 16, 2026

*नवजोत सिंह सिद्धू का पीएम मोदी पर हमला- नहीं डरते तुम्हारे भाड़े के ट्रोल से*

Spread the love

जम्मू कश्मीर : पुलवामा की आतंकी घटना के बाद अपनी बयानबाजी से आलोचनाओं का शिकार बने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्दू ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

पुलवामा के आत्मघाती हमले में 40 से अधिक सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद सिद्धू ने कहा था कि कुछ लोगों की करतूत के लिए पूरे पाकिस्तान को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उनके इस बयान पर विरोधियों समेत सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्से का इजहार करना शुरू कर दिया।

यहां तक कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट कर नवजोत सिंह सिद्धू मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। कहा- वह अपने दोस्त इमरान खान को आतंकवाद रोकने के लिए समझाएं, उनकी वजह से ही गाली पड़ रही है।कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा- पीएम साहब आप का डायलॉग खुद्दारी, किसी और का डायलॉग गद्दारी,सत्य पड़ेगा तुमपे भारी। नही डरते तुम्हारे भाड़े के ट्रोल से।