*हरदोई: PM मोदी की रैली से लौट रही महिला सुरक्षाकर्मियों से भरी बस ट्रक से जा टकराई, 5 घायल*….
सुरसा थाना क्षेत्र के लखनऊ-हरदोई मार्ग पर पीएम मोदी के कार्यक्रम से वापस आ रही सुरक्षाकर्मियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बुधवार को यह बस सुबह प्रयागराज से वापस आ रही थी. बस में महिला कांस्टेबल सवार थीं. यह ढाबे पर खड़े ट्रक से जा टकराई. बस में सवार 5 महिला आरक्षियों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गईं. एसपी हरदोई ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला कांस्टेबलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया गया है कि बस को हेल्पर चला रहा था. उसने अचानक नियंत्रण खोकर बस को ट्रक में मार दिया.


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-