June 14, 2026

*सीवर ओवर फ्लो से संक्रामक रोग का खतरा*

Spread the love

वाराणसी : प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में सिगरा थाना अंतर्गत लल्लापूरा व सोनिया क्षेत्र में कई हप्तो से सीवर ओवर फ्लो है जिससे कई संक्रामक बीमारियां पनपने का खतरा बना हुआ है पिछले वर्ष गंदगी के कारण 1 लोगों की मौत भी हो गई थी और केंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचकर परिवार में दुख प्रकट करने पहुंचे थे और मदद की भी बात कहे थे क्षेत्रवासियों का कहना है कई बार कंप्लेन के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है सिर्फ कंप्लेन नंबर दे दिया जाता है एरिया के जे ई फोन नहीं उठाते जहां एक तरफ पूरे भारतवर्ष में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है वही मोदी के संसदीय क्षेत्र में शहर की सभी पुरानी गलियां सीवर के जल मल से बज बज आ रही है वही लोगों का कहना है कि सरकार तो बहुत कुछ करना चाहती है लेकिन अधिकारी कर्मचारी वही मानसिकता के हैं जोकि क्षेत्र से सटे भाजपा का कार्यालय भी है रोजाना मंत्रियों का आना जाना रहता है लेकिन लेकिन इन अधिकारियों कर्मचारियों को कोई परवाह नहीं लोगों का कहना है अगर जल्दी ही इस समस्या का निदान नहीं हुआ तो फिर कोई अनहोनी हो सकती है।