November 1, 2026

केजरीवाल सरकार ने फिल्म ’83’ को किया टैक्स-फ्री घोषित-

Spread the love

*केजरीवाल सरकार ने फिल्म ’83’ को किया टैक्स-फ्री घोषित*

 

नईदिल्ली : अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ इन दिनों सुर्खियां बटोरी रही है. फिल्म की चारों तरफ सराहना हो रही है. फिल्म सिनेमाघरों में 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है. अब ये फिल्म दिल्ली में टैक्स फ्री हो गई है. कबीर खान निर्देशित इस फिल्म को राजधानी दिल्ली में टैक्स-फ्री घोषित कर दिया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है.

 

Bollywood film ’83’, based on the Kapil Dev-led Indian Cricket team’s 1983 World Cup victory, has been declared tax-free in Delhi, says State Govt

— ANI (@ANI) December 21, 2021

 

भारतीय क्रिकेट टीम ने 1983 में विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया था. फिल्म 83 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसके बाद कई सेलेब्स ने फिल्म और एक्टर की एक्टिंग की खूब प्रशंसा की.

 

फिल्म की कहानी 1983 के ऐतिहासिक क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित है. इसमें रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण, ताहिर राज भसीन, पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, जतिन सरना, हार्डी संधू, एमी वर्कि, साहिल खट्टर और आर बद्री जैसे स्टार्स नजर आएंगी.

 

दीपिका फिल्म में कपिल देव की वाइफ रोमी का रोल प्ले करेंगी. ’83’ हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की जाएगी. फिल्म इस साल 24 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।