May 5, 2026

अंकुर अभियान में 13 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे-

Spread the love

*अंकुर अभियान में 13 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे*

 

पन्ना। कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने अंकुर कार्यक्रम में वृक्षारोपण के लिए विभागवार लक्ष्य निर्धारित किए हैं। उन्होंने शासन के इस महात्वपूर्ण अभियान में एक जिला-एक उत्पाद अंतर्गत आंवला के अधिकतम पौधों का रोपण करते हुए आगामी 30 दिसम्बर तक अभियान के जरिए कार्यक्रम में सहभागिता के लिए निर्देशित किया है।

 

पौधरोपण के बाद वायुदूत एप में फोटो अपलोड करना जरूरी है। कार्यालय प्रमुख द्वारा लक्ष्य के विरूद्घ रोपित पौधों की जानकारी प्रतिवेदन और फोटोग्राफ के साथ प्रमाणित कर जनअभियान परिषद कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी।

 

पन्ना जिले में लक्षित पौधरोपण की संख्या 13 हजार 25 है। विभागवार लक्ष्य के अनुसार उत्तर व दक्षिण वन मंडल पन्ना को क्रमशः 163 एवं 211 पौधों का लक्ष्य दिया गया है। इसी तरह जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र को 200, म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी को 173, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग को 100, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी को 59, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक व प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र को 8, सचिव कृषि उपज मंडी समिति पन्ना, देवेन्द्रनगर, अजयगढ़, पवई और सिमरिया को 53, सहायक आयुक्त सहकारिता को 100, श्रम पदाधिकारी को 50, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को 200, जिला आयुष अधिकारी को 100, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद पन्ना को 50, सीएमओ नगर परिषद ककरहटी, देवेन्द्रनगर, अमानगंज, अजयगढ़ और पवई को 250, लोक निर्माण विभाग को 100, लोक निर्माण विभाग पीआईयू को 10, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक को 500, जनपद शिक्षा केन्द्र पन्ना, अजयगढ़, गुनौर, पवई और शाहनगर को 500 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

इसी तरह प्राचार्य शासकीय उधातर माध्यमिक विद्यालय. पहाड़ीखेरा को 100, झरकुआ को 72, आर.पी. उत्कृष्ट विद्यालय को 75, बृजपुर को 156, बिसानी को 125, बालक अमानगंज को 87, ककरहटी को 122, हथखुरी को 82, बालक देवेन्द्रनगर को 184, रैपुरा को 76, हरदी को 84, पटनातमोली को 163, बीरा को 136 और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पवई को 9 पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है।