*₹400 करोड़ के घोटाले में शामिल पीएनबी की मैनेजर प्रियदर्शनी गिरफ्तार*
*गाजियाबाद :-* उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने माफिया लक्ष्य तंवर के साथ मिलकर बैंको को 400 करोड़ से भी अधिक रुपयों का चूना लगाने वाली प्रियदर्शनी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रियदर्शनी, पंजाब नेशनल बैंक की बर्खास्त मैनेजर हैं और इस लोन घोटाले में गिरफ्तार होने वाली पहली बैंक अधिकारी हैं। घोटाले में लक्ष्य तंवर का साथ देने वाले बैंकों के अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी एसआईटी की रेडार पर हैं।
पीएनबी की बर्खास्त मैनेजर प्रियदर्शिनी, पुलिस के अनुसार मूलरूप से बिहार के जिला आरा की रहने वाली है। वह अपने पति के साथ साहिबाबाद के वृंदावन ग्रीन राधेश्याम पार्क राजेन्द्र नगर में रह रही थी। पुलिस से बचने के लिए वह पड़ोसी जिले गौतमबुद्धनगर के बिसरख थानाक्षेत्र स्थित अरिहंत सोसाइटी में पति के रिश्तेदारों के यहां छिप कर रह रही थी। एसआईटी ने प्रियदर्शिनी को इसी सोसाइटी ने गिरफ्तार किया है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-