June 20, 2026

युवती के भाइयों ने नोएडा में की प्रेमी की हत्या, युवती को मरणासन्न कर फेंका- अमित कुमार प्रजापति

Spread the love

*युवती के भाइयों ने नोएडा में की प्रेमी की हत्या, युवती को मरणासन्न कर फेंका*

 

*सलमान अली ब्यूरो चीफ फ़तेहपुर उत्तरप्रदेश प्रभारी*

होश में आने के बाद युवती ने पुलिस को बताई आपबीती।

नोएडा पुलिस ने कौंहन गाँव मे छापामारी कर आरोपियों को पकड़ा

 

फतेहपुर क्षेत्र के कौंहन गांव के सजातीय प्रेमी युगल में युवक की नोएडा में हत्या कर दी गई, वहीं युवती मरणासन्न हालत में मिली। मामले को लेकर नोएडा पुलिस ने कौंहन गांव में सोमवार को छापामारी की। यहां से युवती के तीन भाइयों और पिता को साथ ले गई है। हत्या में शामिल दो भाई नोएडा से फतेहपुर भाग आए थे। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से भी बातचीत की है। मृतक के पिता और भाई भी पुलिस के साथ नोएडा रवाना हुए हैं।

असोथर थाना क्षेत्र के जुग्गीलाल के पुत्र राजू बाल्मीक (25) करीब पांच माह पहले राजू नोएडा से लौटा था। उसका पड़ोस में रहने वाली रूमा (20) पुत्री रामादीन से प्रेम प्रसंग हो गया था। लड़की पक्ष को प्रेम प्रसंग से एतराज था। 18 दिसंबर की दोपहर रूमा अचानक घर से लापता हो गई थी। नोएडा के बीटा टू थाना क्षेत्र में राजू का रविवार को शव मिला। वहीं रूमा भी मरणासन्न हालत में मिली । रूमा से पूछताछ के बाद नोएडा पुलिस सोमवार असोथर थाने पहुंची। कौंहन गांव में छापामारी की। रूमा के पिता रामादीन और भाई ज्ञानी को पकड़ा है। पुलिस ने रूमा की मां मुन्नी देवी से पूछताछ की। पुलिस को मुन्नी देवी ने बताया कि बेटी की खोजबीन की थी। तभी पता चला था कि साइकिल से राजू के साथ मुंह बांधकर बेटी को असोथर कस्बे में कुछ लोगों ने देखा था। यह बात नोएडा में रहने वाले बेटों अनिल और सुनील को बताई थी। उसके बाद क्या हुआ, यह उसे नहीं पता है। इधर, राजू हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी भाई अनिल और सुनील नोएडा से भाग आए थे। वह फतेहपुर पहुंच गए थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर इलाके में लोकशन मिलने पर दोनों को पुलिस ने पकड़ा है। बीटा टू थाने के एसआई राहुल प्रताप, प्रमोद कुमार की टीम पूछताछ के बाद रामादीन और उसके पुत्रों अनिल, सुनील और ज्ञानी को साथ ले गई है। मृतक का पिता जुग्गीलाल और भाई राजेश भी नोएडा गए हैं। कार्यवाहक थानाध्यक्ष हेमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नोएडा में राजू की हत्या की गई है। थाने में रूमा के गायब होने की शिकायत नहीं आई थी। नोएडा पुलिस ने कुछ लोगों की धरपकड़ की है।