दुमका:-(झारखंड)
*सरैयाहाट का मंडलडीह पंचायत भवन अक्सर बंद रहने से जनता परेशान*
🔹️जिले के सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत मंडलडीह पंचायत सचिवालय भवन अक्सर रहता है बंद । जिसकी शिकायत कई बार प्रखंड से लेकर जिला में भी की जा चुकी है ।
🔹️ जिले के बाकी सभी पंचायत भवनों के बेहतर रखरखाव को देखने के बाद इस पंचायत भवन की बदतर स्थिति को देखने से साफ पता चलता है कि प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ यहाँ के पंचायतकर्मियों की कितनी मिलीभगत और साठगांठ है ।
🔹️मंडलडीह पंचायत अंतर्गत के दूर दराज गाँवों से आए लोग अक्सर यहाँ से निराश होकर लौट जाने पर होते हैं मजबूर ।
🔹️ जिस मंडलडीह पंचायत भवन के रखरखाव और रंगाई पुताई तक का पैसा गबन किया जाता हो , वहां योजनाओं में कितनी लूटखसोट होती होगी , इस भवन को देखने से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है ।
🔹️ बहरहाल, यहाँ के परेशान जनता ने मीडिया के माध्यम से सरकार तक बात पहुंचाने के लिए लगाई है गुहार ।
सुशील झा

More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-