स्टेटस लगाया- मेरी LIFE मेरा इंतजार कर रही है:24 साल के युवक ने किया सुसाइड, मां जगाने पहुंची तो फंदे से लटका मिला
बारां
बारां के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के जलवाड़ा कस्बे में सोमवार देर रात फंदा लगाकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। मंगलवार सुबह मां कमरे में गई तो बेटा फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि सुसाइड से पहले उसने वॉट्सऐप स्टेटस लगाया, जिसमें मैं जा रहा हूं, मेरी लाइफ मेरा इंतजार कर रही है।
चौकी प्रभारी चौथमल नायक ने बताया कि जलवाड़ा निवासी ओमप्रकाश मेघवाल (24) पुत्र सत्यनारायण मेघवाल ने सुसाइड किया है। वह कस्बे में ई-मित्र की दुकान चलता था। सोमवार रात को वह चाय पीने के बाद कमरे में सोने चला गया। रात करीब 12 बजे उसने वॉट्सऐप पर स्टेटस भी लगाया था। इसके बाद देर रात उसने रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उसकी मां उसे जगाने पहुंची तो कमरे में ओमप्रकाश फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। जिसके बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल की मोर्चरी पहुंचाया।
सुसाइड नोट मिलने से किया इंकार
नाहरगढ़ थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि मृतक के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि पत्नी से गृहक्लेश के चलते मानसिक तनाव के कारण उसके बेटे ने सुसाइड किया है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने के प्रयास कर रही है।

More Stories
सिरोही मोहब्बत नगर में 26 वा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ- विजय परमार
पुजारी रामशंकर दास ने की आत्महत्या-
निरंजन पुल के पास एक अधेड़ महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या-