September 29, 2026

भड़कीं जया बच्चन, कहा- बीजेपी के बुरे दिन आने वाले-

Spread the love

*भड़कीं जया बच्चन, कहा- बीजेपी के बुरे दिन आने वाले हैं.*

 

राज्यसभा में आज समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन सत्तारूढ़ बीजेपी पर जमकर बरसीं. उन्होंने कहा कि आप लोगों के बुरे दिन बहुत जल्दी आने वाले हैं. खासी नाराज़ दिख रहीं जया बच्चन ने कहा कि मुझ पर निजी हमला किया गया. मैं आपको श्राप देती हूं कि आप लोगों के बुरे दिन आएंगे. आप गला ही घोंट दीजिए हमलोगों का. आप लोग चलाइए. क्या कह रहे हैं आप लोग? जया बच्चन ने नाराजगी भरे अंदाज में विपक्षी दलों के नेताओं से कहा कि आप बीन किसके आगे बजा रहे हैं.