April 21, 2026

आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ जी के आदेशों के उड़वा रहे हैं सीएमओ धज्जियां-

Spread the love

*लोकेशन उत्तर प्रदेश,,,आगरा*

 

*आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ जी के आदेशों के उड़वा रहे हैं सीएमओ धज्जियां*

 

*आगरा में वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के नाम पर ₹10 की वसूली का वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर जमकर वायरल सोशल मीडिया का वायरल वीडियो*

 

*आप को बतादें की भारत सरकार लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाने के आदेश देने के बाबजूद भी अब वैक्सीन के लिए लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं वही पैसे देकर रजिस्ट्रेशन कराना पड़ रहा है आगरा यमुनापार स्थित सती नगर वेसिक विद्यालय में बने वैक्सीन केंद्र पर दूसरी डोज बेक्सिन लगवाने आये मरीजों से पैसे लेकर रजिस्ट्रेशन किये जाने का मामला सामने आया लोगों द्वारा सम्बन्धित विभाग पर उठाई जा रही है उंगलियां*

 

*आगरा जिले के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र सती नगर सब्जी मंडी में एक सरकारी स्कूल में वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के नाम पर 10 रुपए लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी है वहीं युवक लोगों से एक रजिस्ट्रेशन पर ₹10 ले रहा है मामला जब आगरा के सीएमओ के संज्ञान में आया तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया*