September 28, 2026

कर्जे से परेशान युवक का सुसाइड-

Spread the love

कर्जे से परेशान युवक का सुसाइड:टेंशन में दिल का दौरा पड़ा, इलाज के लिए पैसे उधार लिए; कर्जा देने वाले परेशान हुए तो जहर खाया

 

कोटा

 

कर्ज नहीं चुका पाने के दबाव में एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। जिसे लोन देने वालों से मकान खाली कराने को लेकर धमकियां मिल रही थी। दरअसल, मृतक ने पहले बेटी की शादी के लिए रुपए उधार लिए थे। फिर हार्ट अटैक आने पर इलाज के लिए पैसे उधार लिए थे। इसे चुकाने के लिए लगातार धमकियां मिल रही थीं। मृतक प्रेम यादव (55) बारां जिले के दीनदयाल पार्क खजूरपुरा का रहने वाला था।

मृतक की बेटी खुशबू ने बताया वो तीन बहनें है। पिता लेथ मशीन पर काम करते थे। कुछ साल पहले बड़ी बहिन की शादी में झमका नाम के व्यक्ति से 50 हजार रुपए का कर्ज लिया था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पिता कर्ज चुका नहीं पा रहे थे। झमका व उसका बेटा अक्सर घर पर धमकियां देते थे। इस कारण साल 2019 में पिता के दिल दौरा आया। इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी।

पिता ने दूसरे व्यक्ति (दुकानदार) से 40 हजार का कर्ज लेकर इलाज करवाया। तबियत ठीक नहीं होने के कारण पिता काम पर नही जा पा रहे थे। इधर कर्जा देने वाले बार बार तकाजा कर रहे थे। इसी दौरान दुकानदार ने हमारे मकान का सौदा साढ़े 11 लाख में करने के कागज लिखवा लिए। धोखे से ढाई लाख रुपए एडवांस देने के कागज पर साइन करवा लिए। जबकि उसने एडवांस पैसा नहीं दिया। अब वो मकान खाली करवाने का दबाव बना रहे थे।

रविवार को झमका व उसके बेटे ने घर आकर धमकी दी। अगर ब्याज सहित पैसा नहीं दिया तो घर में सुअर छोड़ देंगे। इसके बाद पिता ने तनाव में आकर रात 11 बजे चूहे मारने की दवा खाली। बारां कोतवाली सीआई मांगेलाल ने बताया कि अभी सूचना मिली है। परिजनों ने शिकायत नहीं दी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।