August 1, 2026

विवाहिता ने हौद में कूद कर दी जान, 3 साल पहले हुई थी शादी-

Spread the love

विवाहिता ने हौद में कूद कर दी जान:हौद के पास चप्पल से पता चला, पुलिस व परिजनों ने निकाला शव, 3 साल पहले हुई थी शादी

 

बाड़मेर

 

बाड़मेर जिले के ग्रामीण थानान्तर्गत सोमाणियों की ढाणी में विवाहिता के टांके में गिरने से मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचना दे दी है। पुलिस मौत के कारणों का पता नहीं लगा पाई है।

ग्रामीण थानाधिकारी परबतसिंह के मुताबिक सोमाणियों की ढाणी निवासी अणछी (25) पत्नी हुकमाराम ने रविवार रात को घर से करीब 50 मीटर दूर बने टांके में कूदकर सुसाइड कर लिया। विवाहिता घर पर नहीं दिखने पर परिजनों ने तलाश की तो टांके के पास चप्पल दिखने पर परिजनों व ग्रामीण के सहयोग से विवाहिता को टांके से बाहर निकाला। विवाहिता को जिला अस्पताल लेकर आए वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका अणछी का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचना दे दी है। पीहर के आने और रिपोर्ट देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

तीन वर्ष पहले हुई थी शादी

 

विवाहिता अणछी देवी की शादी हुकमाराम के साथ में तीन वर्ष पहले हुई थी। विवाहिता के कोई संतान नहीं है। विवाहिता का पीहर धोरीमन्ना के पास जालाबेरी में है। पीहर पक्ष के पहुंचने के बाद कार्रवाई की जाएगी।