November 1, 2026

ब्लाक प्रमुख ने कस्बा को दिया,दो सड़कों की सौगात- अमित कुमार प्रजापति

Spread the love

*ब्लाक प्रमुख ने कस्बा को दिया,दो सड़कों की सौगात*

हुसैनगंज, फतेहपुर ।ब्लाक प्रमुख बनने के बाद क्षेत्र में विकास की गति देने वाले अमित तिवारी ने मात्र पांच महीने के कार्यकाल में अब तक क्षेत्र के आठ मार्गों का लोकार्पण करके क्षेत्र में विकास की नई गति देने में जीजान से लगें हैं।

हुसैनगंज डलमऊ रोड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस आवास तक जाने का मार्ग बहुत दिनों से खस्ताहाल था।भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी ने कस्बा की दो मार्गो का तीन सौ दस मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कराकर उक्त मार्ग को चकाचक कर दिया।सोमवार को ब्लाक प्रमुख ने मार्गों का लोकार्पण किया।अमित तिवारी ने बताया कि प्रमुख बनने के बाद अलग-अलग गाँवो में अब तक आठ खराब रास्तों को पक्का कराया है,उन्होंने बताया कि ब्लाक के सभी गांवों में विकास कार्य कराने की योजना है जो अनवरत जारी रहेगी।कस्बा में प्रमुख का गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया।इस मौके पर कस्बा के प्रधान रमेश गुप्ता,कैप्टन सोमनाथ निषाद,भाजपा की जिलामंत्री सुशीला मौर्या,मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी,श्रीकांत अवस्थी,विकास शुक्ला,बबलू मिश्रा तथा सीएचसी प्रभारी डॉ कमलेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।