शराब पीकर उलझे, लड़े और गला दबाकर मार दिया:एक ही गांव के चार दोस्तों के साथ मिलकर किया था नशा, फिर एक ने दूसरे का कर दिया मर्डर, बॉडी घर के सामने पटकी
भरतपुर
भरतपुर के नदबई थाना इलाके में 15 तारीख को हुए मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक देवेंद्र ने नशे में अपने साथी के साथ गाली गलौच और हाथापाई कर दी। गुस्से में आकर देवेंद्र के दोस्त ने उसका गला दबाकर मर्डर कर दिया और मृतक के शव को उसके घर के बाहर फेंक दिया।
मृतक देवेंद्र करीब 3 साल से गुजरात के मोरवी इलाके में ट्रक अनलोडिंग का काम करता था। देवेंद्र बरौलीरान गांव का रहने वाला था। गांव के वीरेंद्र, बंटी और राहुल भी उसके साथ काम करते थे। एक ही गांव के होने के कारण चारों युवकों में दोस्ती हो गई। 14 तारीख को मृतक देवेंद्र, बंटी, राहुल और वीरेंद्र के साथ मोरवी जाने के लिए रवाना हुआ। चारों दोस्तों की बस छोकरवाड़ा से थी।
बस में स्लीपर नहीं मिली तो उतरे और दोस्त के गांव पहुंच गए
सभी ने छोकरवाड़ा मे इकट्ठे होकर शराब पी और रास्ते में भी पीने के लिए शराब की बोतल खरीदी और फिर गुजरात जाने के लिए बस में सवार हो गए। जब बस बालाजी मोड़ पहुंची तो सभी दोस्तों ने वहां एक होटल पर खाना खाया। युवकों ने बस कंडक्टर से चारों को अलग-अलग स्लीपर देने को कहा लेकिन बस में सभी के लिए स्लीपर नहीं होने के कारण कंडक्टर ने स्लीपर देने से मना कर दिया। इसलिए मृतक देवेंद्र, बंटी और राहुल बालाजी मोड़ से बस से उतर गए।
तीनों पिकअप में बैठ कर बंटी के घर बरौलीरान गांव आ गए। बंटी के घर फिर से तीनों ने शराब पी। मृतक देवेंद्र को ज्यादा नशा हो गया। देवेंद्र ने नशे में राहुल के साथ गलियां देकर उसके साथ हाथापाई कर दी। गुस्से में राहुल ने देवेंद्र की बैग की तनी से ही देवेंद्र का गला दबा दिया। देवेंद्र की हत्या करने के बाद राहुल उसके शव को उसके घर के बाहर फेंक कर चला गया। सुबह जब देवेंद्र के परिजन सो कर उठे तो उन्होंने अपने बेटे के शव को घर के बाहर पड़ा देखा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-