✒️ *गाइडलाइन जारी:भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए जारी की गाइडलाइन*
भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए गाइडलाइन जारी की है। आयोग ने प्रत्याशियों को चुनाव खर्च के लिए अपना अलग से बैंक खाता खोलने के निर्देश दिए हैं। प्रत्याशी को नामांकन दाखिल करते समय इस बैंक खाते का विवरण लिखित रूप से देना होगा। बैंक खाता संख्या न देने वाले प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी नोटिस देंगे।निर्वाचन आयोग ने कहा कि बैंक खाता या तो प्रत्याशी के नाम से या निर्वाचन अभिकर्ता के साथ संयुक्त रूप से खोले जा सकेंगे। बैंक खाता प्रत्याशी के परिवार के किसी सदस्य या किसी अन्य व्यक्ति के नाम से नहीं खोला जा सकेगा। ऐसे बैंक खाते राज्य में कहीं भी सहकारी बैंकों सहित किसी भी बैंक या डाकघर में खोले जा सकते हैं। पहले से खुले बैंक खाते को निर्वाचन व्यय के प्रयोजन के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकेगा।भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों द्वारा सभी चुनाव खर्च केवल इस बैंक खाते से ही करने के निर्देश दिए हैं। चुनाव परिणामों की घोषणा की तिथि से 30 दिनों की अवधि के भीतर दाखिल किए जाने वाले निर्वाचन व्यय को विवरण सहित इस बैंक खाते की स्वप्रमाणित प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी को देनी होगी। आयोग द्वारा सभी प्रत्याशियों को निर्वाचन व्यय के लिए इस खाते से 20 हजार रुपये तक की नगद धनराशि खर्च करने की सीमा तय की गई है। इससे अधिक की धनराशि चेक, ड्राफ्ट या आरटीजीएस/एनइएफटी के माध्यम से की जाएगी।प्रत्याशी, उनके अभिकर्ता एवं समर्थक निर्वाचन क्षेत्र में 50 हजार रुपये से अधिक की नकद राशि नहीं ले जा सकते हैं। यदि कोई चुनाव खर्च बिना उक्त बैंक खाते से किया गया तो यह माना जाएगा कि प्रत्याशी ने आयोग के निर्देशों का अनुपालन नहीं किया है।
✒️ *ओमिक्रोन एलर्ट:ब्रिटेन में कोरोना विस्फोट, ओमिक्रोन से सात की मौत, एक दिन में 90,418 मामले, इसमें नए वैरिएंट के 10 हजार केस*
कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन अब अपना रौद्र रूप दिखाने लगा है। यह वायरस अब तक 89 देशों तक फैल चुका है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक ब्रिटेन में ओमिक्रोन से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है जबकि एक दिन में इस वैरिएंट के 10,059 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही ब्रिटेन में ओमिक्रोन के संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 24,968 हो गया है। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 90,418 मामले सामने आए हैं जबकि महामारी से 125 लोगों की मौत हो गई।ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा कि ओमिक्रोन से मरने वालों की संख्या एक से बढ़कर सात हो गई है। हम वह तमाम कदम उठाएंगे जो आवश्यक है। हम आंकड़ों पर नजर बनाए हुए हैं और अपने वैज्ञानिकों और सर्वश्रेष्ठ सलाहकारों के साथ इस मसले पर चर्चा कर रहे हैं। हम महामारी पर बहुत सावधानी से निगरानी करेंगे। हमने पिछले कुछ दिनों में ओमिक्रोन के संक्रमण में एक बड़ा उछाल देखा है। ओमिक्रोन से निपटने के लिए टीकाकरण को तेज किया गया है।
✒️ *ओमिक्रोन एलर्ट:गुजरात में ओमिक्रोन के दो नए मामलों की पुष्टि,भारत में 147 हुए कुल केस, 89 देशों तक फैला वायरस*
भारत में ओमिक्रोन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुजरात में आज ओमिक्रोन के दो नए मामलों की पुष्टि हुई जिसके साथ ही देश में कोरोना के इस वैरिएंट से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 147 हो गया है। मौजूदा वक्त में ओमिक्रोन के मामले 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मिल चुके हैं। देश में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा 48 मामले महाराष्ट्र में पाए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी इस मामले में दूसरे स्थान पर है जहां इस वैरिएंट के अब तक 22 मामले पाए गए हैं। वहीं डब्ल्यूएचओ का कहना है कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन अब तक 89 देशों तक फैल गया है। इसके मामले सामुदायिक संक्रमण वाले क्षेत्रों में डेढ़ से तीन दिन में ही दोगुना हो रहे हैं। वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी ने ओमिक्रोन को फैलने से रोकने के लिए ठोस जन स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सामाजिक उपायों को तत्काल बढ़ाने पर जोर दिया है।
✒️ *राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी(नुमाइश)का संयुक्त रूप से फीता काटकर व गुब्बारे उड़ाकर हुआ उद्घाटन*
अलीगढ़ गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक अलीगढ़ की एतिहासिक राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (अलीगढ़ महोत्सव/नुमाइश) का उद्घाटन हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि गन्ना मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा और राज्यमंत्री संदीप सिंह नहीं पहुंचे। अंत में एक घंटे देरी से श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रघुराज सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह, मेयर मो. फुरकान व डीएम सेल्वा कुमारी जे ने संयुक्त रूप से मित्तल द्वार का फीता काटकर व गुब्बारे उड़ाकर उद्घाटन किया। इसके बाद कृष्णांजलि सभागार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अलीगढ़ महोत्सव के नाम से मोबाइल एप लांच किया गया। अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से भेंट किए गए। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने अलीगढ़ सहित आसपास के जिलों की जनता को नुमाइश में पधारने और इसे सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कोविड नियमों का भी पालन करने की अपील की।आज दोपहर 3.50 बजे नुमाइश का उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रघुराज सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह और डीएम ने संयुक्त रूप से मित्तल द्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने शांति और संदेशवाहक के प्रतीक कबूतरों को उड़ाया। इसके बाद कृषि व औद्योगिक कक्ष का उद्घाटन किया। स्टॉलों का भ्रमण किया। यहां से राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद दरबार हाल में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान हुआ। कृष्णांजलि मंच पर स्वागत और मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों का उद्बोधन हुआ।
✒️ *भाजपा जन विश्वास यात्रा में जेपी नड्डा बोले- विपक्ष को आराम करने दो, योगी आदित्यनाथ को नया काम दो*
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 से पहले जन-जन तक पहुंचने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के छह जिलों से जन विश्वास यात्रा को रवाना किया। अवध के मजबूत किले में मोर्चा संभालने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहुंचे थे। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस दौरान भाजपा के काम गिनाने के साथ ही भविष्य की योजनाओं को भी जनता बताया।जेपी नड्डा ने कहा कि हम समर्पित भाव से लोगों की सेवा करते हैं। इसी कारण सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, यह सिर्फ भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। बाकी किसी और राजनीतिक पार्टी ये कभी भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा का कार्यकर्ता एकत्र होता है, वो जनसैलाब में परिवर्तित हो जाता है। ऐसा ही नजारा आज प्रदेश के मथुरा, झांसी, बिजनौर, बलिया और गाजीपुर में भी है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों की जनसभाओं में जो भीड़ होती हैं, वो हमारे कार्यकर्ता सम्मेलनों के समान होती है। नड्डा ने कहा कि आज छह जिलों से रवाना जन विश्वास यात्रा छह स्थानों से प्रारम्भ होकर 403 विधानसभा से निकलेगी और करीब चार करोड़ नागरिकों के साथ सीधा संवाद करते हुए जनता का विश्वास प्राप्त करेगी।
✒️ *अखिलेश यादव का गंभीर आरोप, अनुपयोगी मुख्यमंत्री विपक्षी नेताओं पर डलवा रहे छापे और करा रहे फोन टैपिंग*
समाजवादी रथ यात्रा के सातवें चरण में रायबरेली का दौरा कर लखनऊ लौटे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बेहद गंभीर आरोप लगाया। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने और सहयोगियों के फोन की रिकार्डिंग करने का आरोप जड़ा।अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे फोन को लिसनिंग पर लगाया गया है। उनको टेप किया जा रहा है। इसकी रिकार्डिंग की जाती है। उन्होंने कहा कि अधिकारी कुछ चापलूसी में और कुछ मजबूरी में फोन टैपिंग करा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी खाली होते हैं तो शाम को खुद मुख्यमंत्री उनमें से कुछ की रिकार्डिंग सुनते हैं। इसी कारण आप लोग भी जो मुझे फोन करते हैं थोड़ा सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव से सरकारी आवास खाली कराने का आदेश आया था। इसके बाद नेता जी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से कुछ दिन की राहत मांगी थी, लेकिन सीएम ने नोटिस देकर तुरंत आवास खाली करवाया था। इस दौरान मेरे मना करने के बावजूद नेताजी उनसे मिलने गए थे।
✒️ *मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी ने किया जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ*
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मथुरा से जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 दिसंबर को 19वीं बार आया हूं। आज का दिन गोवा मुक्ति का दिवस है। क्रांतिकारियों का दिन भी है। ब्रज के पूज्य संतों के आशीर्वाद से यहां कुंभ करने का अवसर मिला। तब भी यहां आया। उन्होंने कहा कि यह वही धरती है, जहां का कण−कण पूज्य है।मुख्यमंत्री योगी दोपहर करीब एक बजे वृंदावन में बने हेलीपैड पर पहुंचे, जहां ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, दुग्धविकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण समेत कई विधायकों ने उनका स्वागत किया। जनसभा से पहले मुख्यमंत्री योगी अचानक श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंच गए। जन्मस्थान का कार्यक्रम पहले से तय नहीं था। यहां सीएम योगी ने भागवत भवन, गर्भगृह में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले काशी, अयोध्या और मथुरा का नाम लेने से विपक्षी डरते थे। केवल टोपी पहनने की होड़ लगी रहती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महादेव की पूजा के बाद श्रमिकों का सम्मान किया। दुनिया में भारत का लोहा मनवाया। इससे पहले किसी पीएम ने यह नहीं किया। प्रधानमंत्री स्वच्छता कर्मियों के पैर धोकर सम्मान कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने सरकार के कामों को गिनाते हुए कहा कि हमने जो कहा वो पूरा किया। भेदभाव नहीं किया। सभी को विद्युत कनेक्शन दिए। विकास सबका, तुष्टीकरण किसी का नहीं किया। विधवा महिला व वृद्धावस्था को पेंशन एक हजार रुपये किया। गरीबों को निशुल्क राशन दिया। मुख्यमंत्री ने जनसभा के बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
✒️ *सपा नेताओं के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई में अखिलेश को मिला प्रियंका का समर्थन*
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबियों के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई में अब सपा मुखिया को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का भी समर्थन मिल गया है। रायबरेली में लम्बे समय के अंतराल पर पधारने वाली प्रियंका गांधी ने महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम के बाद मीडिया से भी वार्ता की।उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार विपक्षी दलों पर दबाव बनाने के लिए अपनी एजेंसियों का ऐसे ही इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आता है तो केन्द्र सरकार किसी न किसी को प्रताड़ित करती है। केन्द्र सरकार इन चुनाव के समय ही विपक्षी दल के नेताओं को अपने कब्जे में लेने के सरकार की कई एजेंसियों का दुरुपयोग करती है।रायबरेली में महिला शक्ति संवाद में प्रियंका ने विकास मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले विकास के मुद्दे न उठें, इसलिए सम्प्रदाय और धार्मिक मामले आगे करे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग विकास के मुद्दे पर सवाल न करें, इसलिए यहां पर तो मूल मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। धार्मिक मामलों को राजनीति में लाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ समाजवादी पार्टी भी विकास के काम के मामलों में कांग्रेस के सामने कहीं पर भी नहीं टिकती है।
✒️ *अलीगढ़ में मानकों की अनदेखी करने वाले ईंट भट्ठा संचालक आये रडार पर*
जिले में मानकों की अनदेखी कर संचालित ईंट भट्ठों पर गाज अब गिरेगी। कलक्ट्रेट में एडीएम वित्त विधान जयसवाल ने सभी तहसीलों के एसडीएम, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला पंचायत, खनन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।एनजीटी द्वारा चिन्हित अवैध ईंट भट्ठों का संचालन बंद करने के लिए सोमवार से प्रशासनिक अफसरों की टीम मैदान में उतरने जा रही है। तहसील वार की गई समीक्षा में टीमों का गठन भी किया गया है। यह टीम भट्ठा मालिकों से विभिन्न विभागों की अनुमति, खनन शुल्क व जिला पंचायत से लाइसेंस की पड़ताल करेगी। मौके पर यह प्रपत्र न दिखाने वाले भट्ठा संचालन को तत्काल बंद करने के निर्देश भी दिए जाएंगे। उनके खिलाफ तहसील प्रशासन सख्त कार्रवाई भी करेगा। टीम पूरी तैयार की साथ जांच को निकलेगी एसपीसीबी ने पहले ही मानकों की अनदेखी कर व वायु प्रदूषण करने वाले मंडल के करीब 400 ईंट भट्ठों को बंद करने की सूची डीएम को सौंप चुकी है।
✒️ *पूर्व सांसद चौ बिजेंद्र सिंह ने 23 दिसंबर की किसान-मजदूर महारैली की सफलता को लेकर झोंकी ताकत*
अलीगढ़ दिसंबर को इगलास में होने वाली सपा-रालोद की संयुक्त किसान-मजदूर महारैली को लेकर पूर्व सांसद व सपा नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह ने इगलास व गोंडा क्षेत्र के गांव कोढ़ा, जगदेव नगलिया, नुनेरा, मानगढी, बसौली, कन्नू, बरौला, जसुआ गांवों का दौरा किया। कहा कि सर्वसमाज के सभी किसान मजदूर अधिक संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाएं। सरकार ने तीनों काले कानून को वापस तो ले लिया मगर उन शहीद किसानों के लिए दो शब्द नहीं बोले। सपा के पूर्व प्रदेश सदस्य रामबाबू सिंह तोमर ने कहा कि रैली की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। गांवों से बड़ी संख्या में किसान व मजदूर आएंगे। इस मौके पर मास्टर केबल सिंह, वीरेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, संजय, देवेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, किंगकोंग सिंह, जगवीर, कुंवर राज सिंह, राकेश, लोकेश चौधरी, प्रवीण चौधरी आदि मौजूद रहे।
✒️ *सपा में शामिल कांग्रेस नेता बोले, बघेल समाज को सपा ने दिलाया सम्मान*
समाजवादी पार्टी में शामिल हुए उप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव किशनजीत बघेल ने कहा बघेल समाज को सपा ने ही सम्मान दिलाया है। बघेल समाज को सपा से जोड़ने काम किया जाएगा। सपा सरकार में ही धनगर समाज का प्रमाण पत्र जारी हुआ था। उसी का लाभ अभी तक प्रमाण पत्र बनवाने वाले उठा रहे हैं। योगी सरकार ने एक भी धनगर जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जिसके कारण धनगर समाज भाजपा से बेहद नाराज हैं। कहा कि इससे पहले वह कांग्रेस के युवा संगठन में प्रदेश सचिव थे। कांग्रेस छोड़कर 29 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।सपा जिला अध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि समाजवादी सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सरकार ने बघेल समाज को धनगर जाति के प्रमाण पत्र बड़ी संख्या में निर्गत किए थे। वहीं, अखिलेश यादव की सरकार में भी धनगर जाति के प्रमाण पत्र जारी हुए। केंद्र में भाजपा सरकार आते ही इन सब चीजों को रोक दिया गया। भाजपा कभी पिछड़े दलितों की हितैषी नहीं हो सकती।इस मौके पर ज़िला प्रवक्ता राजेश सैनी, युवजन सभा के प्रदेश सचिव जैकी ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अहमद सईद सिद्दीकी, चौधरी जितेंद्र सिंह, डा. कृपाल सिंह यादव, राधा कृष्ण शर्मा, मनीष शर्मा, पंचायत सदस्य विजेंद्र सिंह, धारा सिंह सूर्यवंशी, मनोज जाटव, राजेश माहौर, सुखपाल बघेल, प्रधान वीरेश बघेल, प्रधान सौनू शर्मा, बृजेश यादव प्रधान आदि मौजूद रहे।
✒️ *अलीगढ़ सूबे में असंगठित श्रमिकों के पंजीयन कार्रने में रहा अव्वल*
ई-श्रम कार्ड योजना मे पिछले तीन दिनों से पंजीकरण में अलीगढ़ टॉप रहा है। वहीं दूसरे पर सीतापुर, तीसरे पर हरदोई, चौथे पर बाराबंकी और पांचवे स्थान पर बुलंदशहर जिला है। प्रतिदिन अलीगढ़ मंडल से लगभग साढ़े 14 हजार असंगठित श्रमिकों का पंजीयन विभिन्न स्थानों से किया जा रहा है। यह हालत तब है जबकि साइट में रूक-रूक कर चल रहा है। अगर योजना की बेवसाईट तेजी से चले तो अलीगढ़ पंजीकरण के मामले में बहुत आगे होगा। अलीगढ़ मंडल में शनिवार तक लगभग 11 लाख 24 हजार असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है। इनमें अलीगढ़ से 4,12,986, हाथरस 2,61,115, कासगंज 2,33,799 और एटा में 2,16,188 कुल करीब 11,24,088 श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है।
✒️ *युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष का सपाइयों ने किया स्वागत*
समाजवादी पार्टी एवम राष्ट्रीय लोकदल की संयुक्त विशाल जनसभा (23-12-21) की समीक्षा करने आये कार्यक्रम प्रभारी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी का मडराक टोल प्लाज़ा पर सपा युवजन सभा प्रदेश कोषाध्यक्ष सलमान शाहिद के नेतृत्व में युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष 23 तारीख में होने जा रही संयुक्त परिवर्तन रैली के कार्यक्रम स्थल पर जाकर निरीक्षण किया इस अवसर पर युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोबिन सिंह,ज़िलाध्यक्ष युवजन सभा रंजीत चौधरी, महानगर अध्यक्ष आमिर आबिद,ज़िला महासचिव इमरान मलिक, महानगर उपाध्यक्ष अरमान अल्बी, गुलज़ार अहमद, सादुल अमीन,आशिक़ मलिक, हरेंद्र ठाकुर,आदि सेकड़ो लोग मौजूद रहे।
✒️ *रोटेरियन्स की ओर से दिये गये दान से पोलियो जैसे रोग से विश्व हुआ मुक्त:वासुदेव गोलयान*
अलीगढ़ रोटरी मंडल 3110 की फाउण्डेशन सेमिनार ‘अमृत कलश का आयोजन जीटी रोड स्थित कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। सेमिनार में लगभग 250 रोटेरियन्स ने भाग लिया।मुख्य अतिथि डा. महेश कोटबागी ने दान और सेवा कार्यां के बारे रोटेरियन्स का ज्ञान बढ़ाया। नेपाल से आये विशिष्ठ अतिथि आरआर एफसी वासुदेव गोलयान ने बताया कि रोटेरियन्स की ओर से दिये गये दान से पोलियो जैसे रोग से विश्व मुक्त है। अब रोटरी का लक्ष्य अशिक्षा के अंधियारे को मिटाना है। नेपाल से आए विशिष्ठ अतिथि एआरएफ़सी किरनलाल श्रेष्ठा ने कहा कि दान सुपात्र को ही देना चाहिए। तभी दान सार्थक होगा। रोटरी फाउण्डेशन से अच्छा कोई पात्र नहीं।मंडलाध्यक्ष मुकेश सिंघल ने बताया कि मंडल 3110 ने एक लाख डॉलर दान के लक्ष्य को रविवार को प्राप्त कर लिया है। इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर अरून जैन, बरेली से पीडीजी डा. आईएस तौमर, पीपी सिह, श्रीश गुप्ता, कानपुर से पीडीजी अरविन्द श्रीवास्तव, हाथरस से पीडीजी डा. एसके राजू, आगरा से पीडीजी नरेश सूद ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में अलीगढ़ के 14 रोटरी क्लब के अध्यक्ष, सचिव और सदस्य मौजूद रहे।
✒️ *मुख्यमंत्री योगी हैं खुद माफिया – बशीर अहमद खान*
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के ओल्ड बॉयज लॉज पर ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के अध्यक्ष प्रोफेसर बसीर अहमद खान ने कहा कि वह मोहन भागवत द्वारा चित्रकूट में दिए गए बयान की कठोर शब्दों में निंदा करते हैं । मोहन भागवत ने अपने बयान कहा था कि हिंदू धर्म त्याग करने वाले लोगों को रोकना है ओर जो हिन्दू धर्म को जो अपनाए उनको अधिक से अधिक लाया जाय । हमारा मानना है जिसकी जिस धर्म में आस्था है उसे स्वेच्छा से उसमें जाने दिया जाए। हरियाणा में खुले में नमाज अदा करने के रोक लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि यह सरासर गलत है। जब कावड़ यात्रा के दौरान कावड़ यात्री पूरे मार्गों को घेर लेते हैं ।तब उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। और खुले में नवाज पता की जाए उस पर पाबंदी लगाई जाती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि योगी खुद माफिया है।ए एम यू को बम से उड़ाने की बात करने वालो को पुलिस सुरक्षा मिल रही है। बीजेपी सरकार में मोब्लिंचिग हो रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस योगी सरकार की खिलाफत करेगी और उत्तर प्रदेश में भाजपा विरोधी दलों का समर्थन करेगी।
✒️ *दादों क्षेत्र में बाइकों की आपसी भिड़ंत में एक की मौत एक गंभीर*
थाना क्वारसी क्षेत्र के देवी नगला निवासी संजय (40 वर्षीय) पुत्र महेश चंद्र हलवाई का काम करता था, शनिवार की शाम बाइक द्वारा किसी काम से साकरा जा रहा था इसी दौरान दादों के पास बाइकों की आपसी भिड़ंत हो गई इसमें संजय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। घटना देख आसपास के स्थानीय ग्रामीण छोड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर रविवार को परिजनों को सौंप दिया घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक अपने पीछे दो बेटे एक बेटी व पत्नी रोते बिलखते छोड़ गया है।
✒️ *श्री राम कथा के आठवें दिन लक्ष्मण ने सूपनखा की काटी नाक*
जुपिटर लॉज में आयोजित श्री राम कथा के आठवें दिन कथा व्यास श्रीनिवास दास शास्त्री श्री जी महाराज वृंदावन धाम मोतीझील द्वारा भगवान श्री राम का चित्रकूट में निवास करना वहां पर रावण की बहन सुपनखा का आना और राम से विवाह का प्रस्ताव रखना उसके बाद भगवान राम को लक्ष्मण जी के पास भेजना लक्ष्मण द्वारा मना करने पर क्रोधित सूपनखा माता सीता को मारने के लिए दौड़ी तो लक्ष्मण जी ने सूपनखा के नाक कान काट दिया सूपनखा रोती बिलखती अपने भाइयों खर दूषण के पास पहुंची जो भगवान श्री राम लक्ष्मण को मारने पहुंचे भगवान राम ने अपनी शक्ति से खर दूषण को मार दिया उसके उपरांत सूपनखा वहां से रावण के पास पहुंची और रावण से कहा ही लंकेश तुम्हारी बहन की नाक कान काटी गई है और तुम कुछ नहीं कर रहे हैं…..। श्री राम कथा के मुख्य यजमान कपिल कुमार वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय केके इंटरनेशनल जेल रोड अलीगढ़ है। दिव्य श्री राम कथा में संदीप सक्सेना, अतुल वार्ष्णेय, नमो नारायण, संजीव उपाध्याय, सुमित वार्ष्णेय, गुड्डू डॉन आदि का सक्रिय सहयोग रहा।
✒️ *बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत*
खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव पला जरारा निवासी मोनू (26 वर्षीय) पुत्र बलवीर सिंह रविवार की सुबह तड़के बाइक द्वारा किसी काम से जट्टारी की तरफ जा रहा था इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने सोफा नहर के पास उसकी बाइक में टक्कर मार दी घटना में मोनू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । घटना देखी स्थानीय राहगीर दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मृतक अपने पीछे एक बेटा और पत्नी रोते बिलखते छोड़ गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।
✒️ *शिक्षकों का महासम्मेलन 22 को प्रातः 10:00 बजे से कृष्णांजलि में*
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अलीगढ़ के बैनर तले 22 दिसंबर कृष्णांजलि नाट्यशाला नुमाइश मैदान में होगा। शिक्षक महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर संगठन के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक संगठन के अध्यक्ष डॉ राजेश चौहान की अध्यक्षता में हुई।डॉ राजेश चौहान ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 22 दिसंबर बुधवार को शिक्षकों का एक महासम्मेलन कृष्णांजलि नुमाइश मैदान में प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा। जिसकी रूपरेखा तय कर दी गई है।संगठन में मुख्य वक्ता संगठन के मुखिया ओमपाल, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री होंगे। उनके साथ अखिल भारतीय स्तर के एवं प्रांतीय स्तर के पदाधिकारियों के साथ जनपद के समस्त शिक्षा अधिकारी एवं प्रशासन के अधिकारी शिरकत करेंगे।जिला कोषाध्यक्ष कैलाश रावत ने बैठक की समीक्षा कर सभी ब्लॉकों से अपील की अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक प्रतिभाग करें इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ से अवकाश करा दिया जाएगा। जिसमें सभी शिक्षक निर्भीक होकर सम्मेलन में पहुंचेंगे और अपने ब्लॉक की समस्याओं को उठाएंगे संगठन की तरफ से सभी शिक्षक प्रतिभागियों को संगठन की पत्रिका, कैलेंडर इत्यादि भेंट की जाएगी जिनसे वो लाभान्वित होंगे बैठक में सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं जनपद की कार्यकारिणी ने प्रतिभाग किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रतिभाग करने वाले धर्मेंद्र कुमार, संदीप सिंह, अशोक कुमार शर्मा, भानु प्रताप सिंह, रणवीर सिंह यादव, भारत भूषण सिसोदिया, ब्रजपाल सिंह, मंजू गौतम, पूनम गुप्ता, प्रीति शर्मा, उपेंद्र कुमार बघेल, संजय गुप्ता, यशपाल सिंह बिष्ट,n संजय भारद्वाज, नवीन कुमार, राहुल पचौरी, राहुल पुरोहित, मुकेश कुमार, माहेर जरा, डॉ निदा ख़ान, सुशील कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, डॉ विजय पाल सिंह, आदि की उपस्थिति मौजूद रही।
✒️ *श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है*
श्री गौ माता सेवा समिति रजि अलीगढ़ द्वारा गौशाला नगला मसानी खैर रोड पंचायती गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज दूसरे दिन श्री शुक्र परीक्षित संवाद कपिलोपाख्यान एवं सती चरित्र के बारे में सभी भक्तों को रसपान कराया गया जिसमें अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका कृष्ण प्रिया ने अपने मुखारविंद से कथा अर्थ के साथ भावार्थ बताया कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है। यह कल्पवृक्ष के समान है। इसके लिए मनुष्य को निर्मल भाव से कथा सुनने और सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। भगवान को कहीं खोजने की जरूरत नहीं, वह हम सबके हृदय में मौजूद हैं। अगर जरूरत है तो सिर्फ महसूस करने की। कृष्ण प्रिया ने गो की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गौ सेवा करने से घर की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं और घर में परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है। यह भागवत प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक रहतीं हैं। इस भागवत कथा में दूसरे दिन के मुख्य यजमान इ० प्रदीप वार्ष्णेय एंव यति वार्ष्णेय रहीं। वहीं गौशाला की कमेटी मुख्य रूप से उपस्थित रही जिसमें अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता गौमाता, लक्ष्मी नारायण लक्ष्क्षो, मयंक गोयल, राजेन्द्र नूतन लॉक, दिनेश डिब्बा, प्रभा, अनीता, सुभाष माहेश्वरी, चंद्रकान्ता, सुमित गुप्ता, एंव गौशाला के मीडिया प्रभारी विशाल देशभक्त आदी उपस्थित रहे।
✒️ *प्रदर्शनी में पहली वार बाबा नीव करौरी महाराज की भजन संध्या होगी 4 जनवरी को*
आज से 10 जनवरी तक आयोजित होनी वाली राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में 4 जनवरी 22 दिन मंगलवार को प्रथम वार बाबा नीव करौरी महाराज की भजन संध्या का आयोजन कृष्णांजलि नाटयशाला में किया जा रहा है।बाबा नीव करौरी महाराज के भक्तों से अनुरोध किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में भजन सध्या में पहुचें।भजन संध्या का आयोजन दैनिक अमर प्रकाश एवं हरिगढ़ की आवाज परिवार की ओर से किया जा रहा है। भजन सध्या के सयोजक रतन वाष्र्णेय(पत्रकार) ने बताया कि इस बार प्रदर्शनी के आयोजन के दौरान नववर्ष के अवसर पर माह के प्रथम मंगलवार चार जनवरी को कृष्णांजलि नाटयशाला में साय 6 बजे से प्रथम वार बाबा नीव करौरी महाराज की विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा।विशाल भजन संध्या में महानगर व आसपास के जनपदो से बाबा के भक्त शामिल होगें। आयोजको ने बाबा के भक्तो से विशाल भजन संध्या में शामिल होने की अपील की है।इस अवसर पर देव प्रकाश वाष्र्णेय,गोपाल आचार,रोहिताश बिजली वाले आदि भक्त उपस्थित थे।
✒️ *चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करे सरकार*
इगलास। इगलास के जेके फार्म में लोकदल द्वारा आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि प्रदेश में सपा बसपा व भा.ज.पा. की चार-चार बार सरकार रही तथा राष्ट्रीय लोकदल हर सरकार में हर सब्जी में आलू की भाति रही है, किंतु इन सरकारों ने 28 बरसो से चौधरी चरण सिंह की फोटो लगाकर किसानों व पंचायत प्रतिनिधियों को बहकाया किंतु चौधरी साहब की नीतियों पर चलने का प्रयास तक नहीं करा श्री सिंह ने बोलते हुए कहा कि लोकदल जिस दिन ताकत में आएगा 24 घंट के अंदर पंचायतों को उनके अधिकार दे दिए जाएंगे और विकास के लिए पंचायतों को दिल्ली और लखनऊ की तरफ नहीं देखना पड़ेगा। ग्राम विकास से संबंधित सभी विभागों के अधिकारी के अधीन काम करेंगे यदि कोई अधिकारी काम नहीं करता है तो उसे बर्खास्त करने का अधिकार पंचायत को लोकदल देगा तभी गांधी जी का ग्राम विकास का सपना और चौधरी चरण सिंह का देश की खुशहाली का रास्ता खेतो खलियानों से होकर गुजरता है तभी पूरा होगा और श्री सिंह ने बोलते हुए कहा कि भाजपा बसपा सहित पा रालोद के गठन को आदेहाथ हुए कहा प्रदेश में बढ़ती हुई बेरोजगारी के लिए यह सभी दल बराबर जिम्मेदार है क्योंकि लॉकटाउन के समय प्रदेश के नागरिक जो रोजगार की तलाश में भिन्न-भिन्न प्रदेशों में रोजी रोटी कमाते में लगभग 35 लाख नागरिक उत्तर प्रदेश वापस आए पिछली सरकारों ने चौधरी चरण सिंह की नीतियों के अनुरूप गांव में लघु कुटीर उद्योग लगाए होते तो इतनी बड़ी संख्या में प्रदेशवासी दिल्ली मुंबई हैदराबाद रोजी कमाने नहीं जाते उन्होंने गांव के किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाया और कहा इन दलों की सरकार किसान हितैषी होती तो किसानों को एक लबे समय तक दिल्ली के बॉर्डर की सड़को पर सघर्ष नहीं करना पढता जबकि लोकदनबोरसेकर किसानों के साथ खड़ा रहा 28 वर्षों से सत्ता में रही इन सरकारों ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित नहीं करा किंतु चौधरी साहब के फोटो को दिखाकर प्रवायत प्रतिनिधियों व आम जनता को बहकाया है लोकदल ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है चौधरी सुनील सिंह ने आध्यान करते हुए कहा कि इस बार मुख्यमंत्री का चेहरा एक किसान नेता ही होगा।
✒️ *पुलिस ने चोरी के 25 मोबाइल सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजा जेल*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना खैर पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त मोहन उर्फ मोनू उर्फ लुक्का पुत्र हरिवंश निवासी फत्ते नगला कस्बा व थाना खैर को टैटीगाव बस अड्डा बिरौला रोड से चोरी के 25 लावा मोबाइल सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
✒️ *अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की हुई बैठक*
इगलास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक क्षेत्र के गांव हस्तपुर स्थित सत्संग भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम में डा. नरपतिदेव भारद्वाज ने कहा कि ब्राह्मण समाज कभी भी परमुखापेक्षी न तो रहा है, ना आज है और न भविष्य में रहेगा। जबकि कुछ राजनीतिक नेताओं की धारणा है कि ब्राह्मणों को चुनावी माहौल में किसी भी प्रकार से अपने पाले में लाकर वैतरणी पार की जा सकती है। ब्राह्मण समाज चुनावी निर्णय लेने में स्वयं सक्षम है। दशरथ शर्मा ने संगठन में युवाओं की भागीदारी की बात रखी। सुनील शर्मा ने पद लोलुपता को त्यागने का आग्रह किया और आने वाली पीढ़ी को संस्कारित करने का भी पक्ष रखा। रविंद्र शर्मा ने सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को अधिक शक्तिशाली बनाने पर बल दिया। सूरजपाल कटारा ने गुटबाजी छोड़कर एकजुट रहने का आग्रह किया। पीडी शर्मा ने भगवान परशुराम की मूर्ति प्रत्येक गांव में लगवाने का संकल्प लिया। अध्यक्षता संतोष कुमार व संचालन गोकुल चंद कटारा ने किया। बैठक में तहसील अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कौशिक, गौरीशंकर उपाध्याय, सुभाष चंद शर्मा, श्री प्रसाद शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, मुनेश शर्मा, देवेंद्र नगाइच, शरद शर्मा, मोनू नगाइच, नरेंद्र शर्मा, रतन शर्मा, उमेश शर्मा, रामवीर शर्मा, विनोद उपाध्याय आदि थे।
✒️ *इगलास रैली में सहभागिता करने हेतु जनसंपर्क शुरू*
आज़ राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता जितेंद्र शर्मा ने 23 दिसंबर को चौधरी चरणसिंह की जयंती के अवसर पर इगलास में आयोजित सपा रालोद की संयुक्त रैली में सहभागिता करने हेतु खुशीपुरा पर बैठक कर रैली में चलने के लिए किसानों को आमंत्रित किया व कहा कि यह रैली किसानों मजदूरों की आवाज बुलंद करने वाली रैली साबित होगी रैली में सम्मिलित होकर सभी साथियों को किसानों मजदूरों की आवाज बुलंद करें। इस बैठक में शामिल सभी शामिल लोगों ने आश्वासन दिया कि वह अपनी ओर से पूर्ण गर्मजोशी से शामिल होंगे साथ ही सपा रालोद गठबंधन की सरकार आज़ उत्तर प्रदेश में बेहद आवश्यक है इस बैठक में शामिल लोगों मे मुख्य रूप से लोकदल के मंगल सैनी, वंशी यादव, राजपाल सिंह, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
✒️ *मारपीट की घटना की रिपोर्ट दर्ज*
इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव लधोली निवासी दीपचंद्र पुत्र गुलाब सिंह की तहरीर पर गांव के ही देवेंद्र उर्फ लोके, अरविंद पुत्रगण हरप्रसाद, अल्लो उर्फ हरप्रसाद पुत्र नामालूम, विशाल, मनीष, आकाश पुत्रगण संतोष, रवि पुत्र कमल सिंह, राहुल पुत्र हुकुम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि बहनोई चोखेलाल व बहन शारदा देवी के साथ गाली गलौज करने लगे। बेटे जीतू व दामाद मोहित ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने दाेनों के साथ मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से हरिप्रसाद पुत्र मोतीराम की तहरीर पर कन्हैया व जितेन्द्र पुत्रगण दीपचंद्र, प्रशांत, नेत्रपाल व चंद्रेश के खिलाफ भी घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के हस्तपुर से श्रीकृष्ण, अमित व प्रेम सिंह को कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया है।
✒️ *इगलास में कल लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर*
इगलास। कस्बा में अलीगढ़ रोड पर चिरौली वाले मंदिर के सामने निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श के साथ ही निश्शुल्क जांच के साथ दवाए भी दी जाएंगी।शेखर सर्राफ मेमोरियल हास्पिटल (रूसा) अलीगढ़ के चेयरमैन सुमित सर्राफ ने बताया कि इगलास में हास्पिटल की ओर से सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में फिजीशियन डाक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शुगर व हृदय रोग विशेषज्ञ परामर्श देंगे। इसके साथ ही सुगर, बीपी, पल्स आदि जांच व तीन दिन की दवाओं का निश्शुल्क वितरण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
✒️ *कोरोना एलर्ट : कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में भी मिलने लगे पॉजिटिव, प्रदेश में कोरोना के 23 नए मरीज मिले*
लखनऊ में इस समय संक्रमण के कुल 44 सक्रिय मामले हैं। इनमें से दो मरीज केजीएमयू तथा एक पीजीआई में भर्ती है। सभी संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। 70 से अधिक लोगों के सैंपल लेकर उन्हें होम आईसोलेशन में रखा गया है।प्रदेश में रविवार को कोरोना के 23 नए मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 196 हो गई है। नए मिले मरीजों में लखनऊ व हमीरपुर के पांच-पांच, प्रयागराज के तीन, गाजियाबाद, फतेहपुर व अमरोहा के दो-दो, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, महराजगंज और मेरठ में एक-एक मरीज शामिल हैं। वहीं, 16 मरीज कोविड को मात देने में कामयाब रहे।कल कोरोना के पांच नए केस मिले। इनमें से दो लोग संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए हैं। पहला मरीज हिमाचल प्रदेश से पंजाब होते हुए लखनऊ आया है। शुरुआती जांच में मरीज में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई थी, शुक्रवार को लक्षण दिखने पर दोबारा जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा बिहार से लौटे दो व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इन दोनों की जांच रेलवे स्टेशन
✒️ *ओमिक्रॉन एलर्ट:भारत में ओमिक्रॉन के कुल 153 मामले*
देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक यह कुल 12 राज्यों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54 संक्रमित मिले हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22, तेलंगाना में 20, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, गुजरात में 9, केरल में 11, उत्तर प्रदेश में दो, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन मिला है। देश में अब ओमिक्रॉन के कुल मामले 153 हो गए हैं।
✒️ *कोरोना एलर्ट:भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,563 नए मामले सामने आए*
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,563 नए मामले सामने आए हैं। वहीं आज 132 लोगों की मौत हुई जो कि कल की तुलना में 50 फीसदी कम है। बता दें कि रविवार को 264 लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान 8,077 लोग स्वस्थ भी हुए। सक्रिय मरीजों की संख्या 82,267 हो गई है जो कि 572 दिनों बाद सबसे कम है।
✒️ *ओमिक्रॉन ने अमेरिका को डराया: विशेषज्ञों की चेतावनी- फिर दिख सकते हैं पुराने वाले हालात, सावधान रहें लोग*
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। इसको देखते हुए कई देशों की सरकारों ने लॉकडाउन पर विचार करना शुरू कर दिया है। वहीं नीदरलैंड की सरकार ने तो लॉकडाउन लगाने की घोषणा भी कर दी है। इधर अमेरिका और ब्रिटेन में यह बहुत तेजी से फैलने लगा है। विशेषज्ञों ने लोगों को इसे लेकर आगाह करना शुरू कर दिया है।दुनियाभर के कई देशों में ओमिक्रॉन का प्रसार तेजी से होने लगा है। ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में ओमिक्रॉन ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। लोगों में दहशत का माहौल है। इस बीच अमेरिकी विशेषज्ञों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि डेल्टा वैरिएंट ने अमेरिका में तबाही मचाई थी लेकिन ओमिक्रॉन भी इसी रास्ते में है, यह वैरिएंट भी कई बड़े देशों के लिए खतरा बनता जा रहा है। विशेषज्ञों ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि इससे संक्रमण फैलने की रफ्तार अन्य वैरिएंट से कई गुना ज्यादा है। यही एकमात्र कारण है जो इसे ज्यादा खतरनाक बनाता है।
✒️ *कोहराम:ओमिक्रॉन से शेयर बाजार में कोहराम,सेंसेक्स 1300 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी ने लगाया 414 अंकों का गोता*
सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजा की शुरुअत भारी गिरावट के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 494 अंकों के नुकसान के साथ 56,517के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 16824 के स्तर से आज के दिन के कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 268.60 अंकों की गिरावट के साथ 16,716.60 के स्तर पर था तो सेंसेक्स 1074.89 अंक फिसलकर 55,936.85 के स्तर पर आ गया। सेंसेक्स में विप्रो, सन फार्मा और एशियन पेंट्स को छोड़ सभी स्टॉक्स लाल निशान पर थे। 10: 29 बजे: सेंसेक्स में गिरावट बढ़कर अब 1342.83 अंक हो गई है। सेंसेक्स अब 55,668.91 के स्तर पर आ चुका है। वहीं निफ्टी की बाद करें तो निफ्टी फार्मा, हेल्थ केयर, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूराबेल्स, ऑटो, मेटल, पीएसयू बैंक, रियल्टी,आईटी, मीडिया, निफ्टी बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट बैंक जैसे सभी इंडेक्स दबाव में हैं। निफ्टी 414.40 अंकों का गोता लगाकर 16,570.80 के स्तर पर आ गया है।
✒️ *अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी से पचास से अधिक दावेदारओं ने ठोकी टिकट को दावेदारी*
अलीगढ़ की सातों विधानसभा सीट पर सपा की कमान किसके हाथ में होगी यह समय बताएगा है। लेकिन दावेदार पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। वह क्षेत्र में लगातार भ्रमण, सभाएं और तमाम कार्यक्रम कर खुद को मजबूद करते में जुटे हैं। सत्ताधारी दल के विपक्ष की भूमिका में सपा से लगभग पचास से अधिक ने सातों सीटों से दावेदारी की है। सात सीटो में दो से तीन रालोद के खाते में भी जा सकती है। रालोद सपा गठबंधन से कुछ दावेदारों को समझौता भी करना पड़ेगा। क्षेत्रों में अपनी दावेदारी मजबूत करने को दावेदार होर्डिंग-फ्लैक्स की राजनीति जबरदस्त तरीके से कर रहे है। शहर से लेकर गांव तक प्रत्येक खंभे, दीवारों और घरों पर बैनर व पोस्टर टंगे मिल जाते है। यहीं नहीं गांव की दीवारों को भी रंगीन कर नाम लिखना शुरू कर दिया है। युवाओं को ज्यादा तरजीह देने वाली सपा तजुर्बेकार नेताओं के साथ महिलाओं को भी मौका दे सकती है।
किस सीट से कौन दोवदार
*विस क्षेत्र शहर* : जफर आलम,अतीत अग्रवाल व मो. नाजिम
*विस क्षेत्र कोल* : सलमान शाहिद, अज्जू इस्हाक, ख्वाजा हसन जिब्रान, शान मियां,हाजी जमीरुल्ला खां, सलमान शाहिद, अज्जू इस्हाक, ख्वाजा हसन जिब्रान, शान मियां, मो. सगीर अहमद, राहुल शर्मा, मो. आरिफ, मो. उस्मान, शान मोहम्मद, पूरनमल प्रजापति, अहमद सईद सिद्दीकी।
*विस क्षेत्र अतरौली* : वीरेश यादव, गिरीश यादव, अशोक यादव, प्रेम श्री देवी, रामवीर सिंह यादव, गिरेंद सिंह यादव, डीआर यादव, राजपाल यादव, गुड्डा यादव,।
*विस क्षेत्र छर्रा* : ठाकुर राकेश सिंह, ठाकुर तेजवीर सिंह, लक्ष्मी धनगर, नरेंद्र सोलंकी, शिशपाल सिंह यादव, राजेश यादव, कुवंर सिंह बघेल, बबलू होल्कर, दीपक बघेल, जय प्रकाश पाल, दिनेश लोधी।
*विस क्षेत्र बरौली* : इंद्रदेव चौहान, कुनाल सारस्वत, रत्नाकर पांडेय, कासिफ आब्दी, मुंतजिम किदवई।
*विस क्षेत्र खैर* : प्रशांत बाल्मीकि, धारा सिंह सूर्यवंशी, चंद्रवती देवी, विकास कुंडिया।
*विस क्षेत्र इगलास* : पप्पू प्रधान, पूजा गौतम, सीपी सिंह।
इसके अलावा कई लोग तिकीटमैन अनदर खाने लगे हुए है।
✒️ *इस बार से चार चरणों में होगी NEET UG काउंसलिंग, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने जारी किया नोटिस*
नीट काउंसलिंग 2021 को लेकर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए नोटिस किया है। कमेटी द्वारा शनिवार, 18 दिसंबर 2021 को, आधिकारिक वेबसाइट, mcc.nic.in पर जारी विशेष नोटिस के अनुसार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2021 के नतीजों के आधार पर देश भर के केंद्रीय चिकित्सा संस्थानों राज्यों के मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में यूजी कोर्सेस में ऑल इंडिया कोटे की सीटों के लिए सफल घोषित उम्मीदवारों की काउंसलिंग चार चरणों में आयोजित की जाएगी। एमसीसी के नोटिस के अनुसार, इसी प्रकार पीजी कोर्सेस के लिए भी एमसीसी द्वारा काउंसलिंग की प्रक्रिया चार फेज में आयोजित की जाएगी।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के अधीन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा नीट यूजी 2021 काउंसलिंग का आयोजन यूजी कोर्सेस की ऑल इंडिया कोटे की 15 फीसदी सीटों और पीजी की 50 फीसदी सीटों के लिए किया जाना है। एमसीसी के नोटिस के अनुसार चार चरणों की काउंसलिंग AIQ राउंड 1, AIQ राउंड 2, AIQ मॉप-अप राउंड और AIQ स्ट्रे वेकेंसी राउंड की होगी, जो कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार आयोजित की जानी है।
✒️ *भारत में हो एक पाठ्यक्रम, सीबीएसई प्रणाली को समावेशी बनाकर हर राज्य में किया जाए लागू*
एक देश-एक राशन कार्ड, एक देश-एक ग्रिड, एक देश-एक परीक्षा संभव है तो एक देश-एक पाठ्यक्रम क्यों नहीं हो सकता है? सबको शिक्षा की संवैधानिक गारंटी देने वाले देश में स्कूल, बोर्ड, परीक्षा और पाठ्यक्रम के स्तर पर भेदभाव क्यों है? क्यों देश के पांच प्रतिशत बच्चे तुलनात्मक रूप से श्रेष्ठ केंद्रीय शिक्षा बोर्ड से शिक्षा हासिल करते हैं और 95 प्रतिशत अलग-अलग राज्यों के बोर्ड पर निर्भर हैं? नई शिक्षा नीति बुनियादी रूप से सभी स्कूलों में शिक्षा, पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रणाली में एकरूपता की वकालत करती है। संयोग से हाल में शिक्षा एवं बाल मामलों से जुड़ी एक संयुक्त संसदीय समिति ने केंद्र सरकार का ध्यान विविध शिक्षा बोर्ड एवं परीक्षा प्रणालियों से निर्मित होने वाली व्यावहारिक परेशानियों की ओर आकृष्ट किया है। अभी देश में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और इंडियन सर्टिफिकेट आफ सेकेंडरी एजुकेशन (आइसीएसई) के रूप में केंद्र सरकार के शिक्षा बोर्ड कार्यरत हैं। सीबीएसई संचालित स्कूलों में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) का पाठ्यक्रम और आइसीएसई में केवल अंग्रेजी माध्यम का अलग पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है। देश के महज पांच प्रतिशत स्कूली बच्चों को यह उपलब्ध होता है। राज्यों के अपने अलग माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हैं। कुछ राज्यों में ओपन एवं संस्कृत बोर्ड भी हैं जिनमें पढ़ने वाले बच्चों के मध्य यह स्थापित धारणा है कि सीबीएसई उनके बोर्ड से श्रेष्ठ है। अभिभावकों के स्तर पर भी यही मानसिकता काम करती है।इस तथ्य से कोई भी इन्कार नहीं कर सकता है कि देश में स्कूली शिक्षा का ढांचा सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर एक विभेदकारी समाज का निर्माण कर रहा है। खुद सरकारों ने इसे अपनी नीतियों से बढ़ाया ही है। केंद्र सरकार अगर अपने कार्मिकों के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन के जरिये सीबीएसई नियंत्रित पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रणाली का संचालन कर सकती है और अन्य सक्षम लोगों के लिए निजी स्कूलों के जरिये ऐसी सुविधा उपलब्ध कराती है, तब सवाल यह कि देश के शेष बच्चों को सीबीएसई या आइसीएसई जैसी प्रतिस्पर्धी शिक्षा व्यवस्था से वंचित क्यों रखा जाए? क्यों कुछ राज्यों के बच्चे अन्य राज्यों के बच्चों या सीबीएसई संबद्ध बच्चों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाते हैं? जवाब राज्यों के बोर्ड का सरकारी र्ढे पर चलना है। केंद्रीय विद्यालय संगठन आज देश भर में 25 क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिये 1,200 से अधिक स्कूलों का संचालन करता है। इनके अलावा देश में करीब 25 हजार ऐसे निजी स्कूल हैं, जो सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं। 700 से अधिक नवोदय विद्यालय भी इसी तर्ज पर देश के हर जिले में पहले से ही चल रहे हैं। केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय द्वारा जिन एकलव्य आवासीय विद्यालयों एवं कन्या आश्रमशालाओं को संचालित किया जा रहा है, वे भी केंद्रीय विद्यालय की प्रतिकृति ही हैं।
✒️ *ठंड से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली में 3.6 पहुंचा पारा: तो AQI गंभीर श्रेणी में बरकरार*
ठंड और वायु प्रदूषण से उत्तर भारत के लोगों का बुरा हाल है। राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन दमघोंटू हवा ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है। पिछले कई दिनों से पंजाब, यूपी, हरियाणा सहित कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते लगातार उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है, जिससे लोगों की कंपकंपी छूट रही है। मध्य दिसंबर के बाद से अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला है, जिसके चलते पारा लगातार गिर रहा है। दिल्ली में कल भी न्यूनतम पारा 5 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। लोधी रोड़ पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.6 दर्ज किया गया है।अगर आज के ताजा अपडेट की बात करें तो आज भी दिल्ली का पारा गिरा है। मौसम विभाग की मानें तो आज में राजधानी में न्यूनतम पारा 4 डिग्री गिरने की संभावना है। गिरते तापमान के बीच वायु प्रदूषण से दिल्लीवासी बेहद परेशान है। आज भी एक्यूआई 290 दर्ज किया गया है। हालांकि, दिल्ली- एनसीआर के कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर थोड़ा सुधरा है, लेकिन यह गंभीर श्रेणी में बरकरार है। माना जा रहा है कि 22 दिसंबर तक एक्यूआई का स्तर गंभीर श्रेणी में बना रहेगा। 25 दिसंबर को इसमें थोड़ा सुधार दर्ज किया जा सकता है।
✒️ *शीतकालीन सत्र 2021: वोटर आइडी को आधार से जोड़ने का विधेयक आज लोकसभा में होगा पेश*
मोदी सरकार आज लोकसभा में वोटर आइडी को आधार से जोड़ने का विधेयक पेश करेगी। चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक 2021 के अनुसार चुनाव पंजीयन अधिकारियों को मतदाता सूची में वोटर के रूप में नाम जुड़वाने के इच्छुक लोगों से आधार नंबर मांगने का अधिकार होगा। पहले से मतदाता सूची में जिनका नाम दर्ज है उनके प्रमाणीकरण के लिए आधार मांगा जा सकता है। केंद्रीय कैबिनेट ने गत बुधवार को चुनाव सुधारों से जुड़े इस विधेयक के मसौदे को अपनी मंजूरी दी थी। मतदाता सूची में दोहराव और फर्जी मतदान रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है
✒️ *अलीगढ़ नुमाइश में पुलिस ने संभाली कमान, यातायात में किया परिवर्तन*
अलीगढ़ राजकीय औद्योगिक व कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) के शुभारंभ होते ही पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। आज से यह व्यवस्था नुमाइश समाप्ति तक हर रोज शाम पांच बजे से रात्रि दो बजे तक लागू रहेगी। एसएसपी कलानिथि नैथानी ने नुमाइश मैदान में जाकर सुरक्षा का जायजा भी लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे देखे। एसएसपी ने कहा है कि नुमाइश में किसी भी तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा सभी प्रकार के भारी वाहन (रोडवेज बस, प्राइवेट बस, मिनी बस एवं कामर्शियल) का संचालन मसूदाबाद चौराहे से सारसौल चौराहे की तरफ पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा। एटा तथा कानपुर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें कंपनी बाग, रोडवेज बस स्टैंड तक आ सकेंगी।
कंपनीबाग से ही बसें वापस नए बाईपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगी।
बुलंदशहर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें सारसौल चौराहे तक ही आ सकेंगी तथा वहीं से नादापुल नए बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।
आगरा एवं मथुरा की ओर से आने वाली रोडवेज बसें कंपनीबाग रोडवेज बस स्टैंड तक ही आ सकेंगी, वहीं से ही वापस जाएंगी।
शहर में इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन
तस्वीर महल से जेल फाटक फ्लाईओवर होते हुए प्रदर्शनी में जाने वाले समस्त चार पहिया वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे।
तस्वीर महल चौराहे से वाहन डायवर्ट होकर कठपुला, रसलगंज, तहसील तिराहा होते हुए गुजरेंगे।
सारसौल चौराहे से रसलगंज की ओर जाने वाले चार पहिया एवं छोटे वाहन शहंशाह तिराहा से होली चौक, मसूदाबाद चौराहा होते हुए रसलगंज की तरफ जा सकेंगे।
रसलगंज से सारसौल की तरफ आने वाले चार पहिया व छोटे वाहन मसूदाबाद चौराहे से होली चौक, शहंशाह तिराहा होते हुए निकाले जाएंगे।
मसूदाबाद चौराहे से शंहशाह तिराहा तक नो-ट्रैफिक जोन रहेगा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-