मोबाइल की बैटरी फटी, दो बच्चों के हाथ-पैर झुलसे:मोबाइल हाथ में लेकर खेल रहे थे दोनों, धमाका हुआ तो घरवालों को पता चला
अलवर
मोबाइल की बैटरी फटने से दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। इस दौरान तेज धमाका हुआ। धमाका सुनकर परिजन बाहर आए ताे देखा कि दोनों बच्चे रो रहे थे। एक का मुंह पूरी तरह जल गया, जबकि दूसरे बच्चे का पैर और प्राइवेट पार्ट झुलस गए।
अलवर के कोटकासिम में रविवार को कस्बे के वार्ड 1 के रहने वाले घनश्याम कश्यप का चार साल का बेटा यश व डेढ़ साल का भूपेंद्र घर के बाहर चारपाई पर खेल रहे थे। अचानक उनके हाथ में मोबाइल की बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। इसमें दोनों बच्चे झुलस गए। इस हादसे में 4 साल के यश का चेहरा झुलसा है। मुंह पर कई जगह जलने के निशान भी बन गए। वहीं डेढ़ साल का भूपेंद्र भी झुलस गया। पहले बच्चों को सीएचसी कोटकासिम पर ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने अलवर रैफर कर दिया।
मोबाइल को मुंह में ले रहे थे
बच्चों के पिता ने बताया कि बच्चे शाम के समय चारपाई पर खेल रहे थे। उनके हाथ में मोबाइल था। बीच-बीच में बच्चे मोबाइल को मुंह में ले रहे थे। इसी दौरान तेज धमाके के साथ बैटरी फट गई। झुलसे बच्चों को तुरंत अस्पताल लेकर गए।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-