स्वर्ण मंदिर अमृतसर बेअदबी मामले में युवक की मौत , सिख धर्म में आक्रोश

🟠अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के गर्भगृह में बेअदबी के आरोप में एक युवक की इतनी पिटाई की गई कि उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कल शनिवार शाम रेहरास साहिब पाठ के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब को अपवित्र करने की कोशिश में एक युवक की मौत हो गई। पिछले चार दिनों के अंदर ये दूसरी घटना है। इससे पहले एक युवक ने स्वर्ण मंदिर के सरोवर में कथित रूप से पवित्र गुरबानी की एक पुस्तिका को फेंकने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार कल शनिवार शाम को रेहरास साहिब के पाठ के दौरान स्वर्ण मंदिर के गर्भगृह में घुसने और धार्मिक सेवाओं को बाधित करने की एक युवक कोशिश कर रहा था। जिसके बाद कथित तौर पर क्रोधित संगत और सेवादारों ने उसे पकड़कर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई ।आरोप है कि मृतक युवक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को छुने की कोशिश की थी। साथ ही पवित्र सिख ग्रंथ के सामने रखी ‘कृपाण’ को उठा लिया था। बताया रहा है कि मृतक ने सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए दरबार साहिब के अंदर जा घुसा। जैसे ही सुरक्षाबलों की नजर इस पर पड़ी, उसे द

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-