*फतेहपुर-:*
*परिवार के भरण- पोषण के लिए लाइन टावर में काम के लिए बीते दिन गए मकैनिक कि काम के दौरान लाख सुरक्षा के साथ साथ काम करते समय 60फिट की ऊंचाई से गिर जाने से अनिल यादव उम्र 30 वर्ष के दर्दनाक मौत हो गई!*
*खागा कोतवाली अंतर्गत गढ़ोलेपुर मजरे सूजरही निवासी अनिल यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र फूल सिंह यादव जो कि बीते दिन ज्योति इलेक्ट्रिक के ठेकेदार देशराज गुप्ता निवासी फतेहपुर के साथ भदौहा गाँव थाना मडराहू जिला जौनपुर* 220 लाख मेगा वाट लाइन टावर मछली शहर से भदोही पावर हाउस के लिए तैयार की जा रही थी जिसमें काम के लिए सकुशल गया था जहां कल 18/ 12 /2021 दिन शनिवार को शाम 4:00 बजे टावर पर काम करते समय गिरकर मृत्यु होने की अप्रिय घटना की सूचना फोन द्वारा मिली वही सूचना मिलते ही परिवारिक जनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया आनन-फानन में परिवारिक सदस्यों ने निजी वाहन से घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर कानूनी कार्यवाही हेतु मडराहू थाना प्रभारी मय हमराही के अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय जौनपुर मर्चरी लेकर पहुंचे।
वही-पिता का उजियारा माता का दुलारा नवविवाहित पत्नी पूनम देवी की आंखों का तारा अनिल यादव हुआ जग को प्यारा अप्रिय घटना की जानकारी से पूरे ग्रामीण जनों ने मातम परसा हुआ है/
आपको बता दें फूल सिंह के दो लड़के थे जिसमें सबसे बड़ा अनिल और दूसरा अजीत यादव है जो कि अपनी बदहाली के कारण जिंदगी और मौत से भरा कार्य लाइन टावर का काम करते थे तो वही चाचा गुलाब यादव ने बताया कि विगत दिनों हुई नव निहाल शादी से पत्नी पूनम देवी का रो रो कर बुरा हाल है साथ में अजीत यादव जो कि अपने होश बदहवास है जिसपर अनिल के पार्थिव शरीर के इंतजार में भारी भीड़ उमड़ी हुई है!

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-