November 1, 2026

उत्तर प्रदेश की अब तक की अहम खबरें –

Spread the love

🖊️ *पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा जनवरी के पहले हफ्ते में संभव, चुनाव आयोग ने तेज की तैयारी*

पांच जनवरी के बाद कभी भी उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा हो सकती है। चुनाव आयोग ने तैयारी तेज कर दी है। अगले हफ्ते से चुनाव आयोग का इन राज्यों में दौरा शुरू हो जाएगा। घोषणा से पहले आयोग सुरक्षा व्यवस्था सहित जरूरी तैयारियों की समीक्षा करेगा। वर्ष 2017 में भी इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की घोषणा छह जनवरी को हुई थी। इस बार 11 या 12 जनवरी को घोषणा होने की अटकल है। मार्च-अप्रैल में सीबीएसई सहित राज्यों के शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की प्रस्तावित परीक्षाओं को देखते हुए आयोग इन चुनावों को मार्च के पहले हफ्ते में ही संपन्न कराने की तैयारी में है।

वर्ष 2017 में इन राज्यों में चुनाव आठ मार्च को खत्म हो गए थे। वहीं वोटों की गिनती 11 मार्च को हुई थी। फिलहाल जो संकेत मिल रहे है, उनमें चुनाव की अवधि पिछले सालों की तुलना में छोटी रहेगी। 2017 में इन राज्यों में चुनाव आचार संहिता की अवधि कुल 64 दिनों की थी। आयोग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सभी पांचों चुनावी राज्यों को अंतिम वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन के निर्देश भी दिए गए है। इसके तहत पांच जनवरी तक सभी राज्यों में अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित हो जाएगी। साथ ही चुनाव से जुड़ी सारी तैयारियां भी पूरी हो जाएगी। गौरतलब है कि आयोग पहले ही सभी पांचों राज्यों को एक ही जगह पर लंबे समय से तैनात मैदानी अधिकारियों को 31 दिसंबर तक हटाने के निर्देश दे चुका है। ऐसे में अब सिर्फ चुनावों का ही एलान होना बाकी है। इन दौरान जिन पांच राज्यों में चुनाव होने है उनमें उत्तर प्रदेश,पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर शामिल है।सूत्रों के मुताबिक आयोग ने चुनाव कार्यक्रम को लेकर जो योजना बनाई है, उनमें उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं। वर्ष 2017 में भी उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव कराए गए थे। गोवा, उत्तराखंड में एक-एक चरण में चुनाव होंगे। वहीं मणिपुर और पंजाब में दो चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं। 2017 में पंजाब में एक चरण में ही चुनाव हुए थे।

 

🖊️ *सपा मुखिया अखिलेश यादव के करीबी नेताओं के आवास तथा प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई*

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी पार्टी के नेताओं तथा कारोबारियों के आवास तथा प्रतिष्ठानों पर शनिवार को आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मैनपुरी, लखनऊ तथा मऊ में इन नेताओं तथा कारोबारियों के ठिकानों पर कई टीमें शनिवार तड़के से छानबीन में लगी हैं।अखिलेश यादव की पार्टी के सहयोगी मनोज यादव तथा जैनेन्द्र यादव के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता राजीव राय के ठिकानों पर सर्वे चल रहा है। आगरा में मनोज यादव के साथ ही मैनपुरी व लखनऊ में जैनेन्द्र यादव के आवास तथा प्रतिष्ठान पर कई टीमें लगी हैं। इनके साथ ही राजीव राय के मऊ तथा लखनऊ के आवास पर कार्यालय पर भी छानबीन की जा रही है। आयकर विभाग की कई टीमों ने शनिवार तड़के लखनऊ, मैनपुरी, आगरा तथा आगरा में एक साथ कार्रवाई की। आगरा में मनोज यादव तथा मैनपुरी व लखनऊ में जैनेन्द्र यादव के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। इनको समाजवादी पार्टी का फाइनेंसर भी बताया जा रहा है। लखनऊ में आम्बेडकर पार्क के पास जैनेन्द्र यादव के आवास पर पड़ताल की जा रही है। राजीव राय ने कहा किआयकर विभाग के लोग आए हैं। मेरा कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मेरा पास कोई अवैध पैसा नहीं है। लोगों की मदद करना भाजपा को पसंद नहीं है।

 

 

 

🖊️ *सपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई पर अखिलेश यादव बोले- कांग्रेस के रास्ते पर भाजपा, चुनाव मैदान में आयकर विभाग*

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी रथ यात्रा से कांग्रेस के गढ़ रायबरेली को मथने निकले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। शनिवार को प्रदेश के मऊ, मैनपुरी, आगरा व लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेताओं पर आवास तथा प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर अखिलेश यादव ने विभाग को भी चुनाव के मैदान में उतार दिया।अखिलेश यादव ने रायबरेली में अपने प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को विजय रथ यात्रा पर रवाना होने से पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा का नहीं बल्कि ठोको राज तथा बुलडोजर राज है। यह सरकार तो आम जनता को अपमानित करने का काम करती है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्र की नरेन्द मोदी सरकार भेदभाव के आधार पर काम कर रही है।उन्होंने कहा कि इनकी कार्यशैली से तो तय है कि उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा।उत्तर प्रदेश में शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं के आवास तथा प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को हार सता रही है। इसी कारण दिल्ली से रोज बड़े नेता उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। अभी इनकम टैक्स विभाग आया है, इसके बाद फिर ईडी की टीम आएगी। राजीव राय हमारी पार्टी के प्रवक्ता हैं। आज उनके घर तथा प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की गई है। आयकर विभाग ने चुनाव से ठीक पहले उनके यहां छापा मारा। अगर करना ही था तो यह काम पहले भी किया जा सकता था। अब इनकम टैक्स विभाग भी उत्तरप्रदेश में चुनाव लडऩे आ गया है। भाजपा के पास कोई नया रास्ता नहीं है।

 

🖊️ *कोरोना एलर्ट:भारत में सक्रिय कोविड-19 मामले घटकर 84,565 हुए, बीते दिन 7,145 नए केस मिले*

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में स्थिरता नजर आ रही है। हर दिन मामले थोड़े बहुत ही ऊपर नीचे होते दिख रहे हैं। बीते कई दिनों से नए मामलों की संख्या 10 हजार से नीचे ही रही है। साथ ही सक्रिय मामलों में भी लगातार कमी देखी जा रही है। वहीं, नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले मिलने के बाद एक बार फिर से लोगों में गंभीरता देखी जा सकती है। इस बीच भारत में कोविड-19 के ताजा आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हैं। शनिवार को ताजा अपडेट के अनुसार, भारत ने पिछले 24 घंटे की अवधि में 7,145 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए। इसके साथ ही देश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 3 करोड़ 47 लाख 33 हजार 194 हो गई है, जबकि एक्टिव केस घटकर 84,565 हो गए।सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 289 लोगों की कोरोना वायरस से मौत भी हुई है। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,77,158 हो गई है। 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1,850 मामलों की कमी दर्ज की गई है। इसके अलावा, राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी दर 98.38 प्रतिशत दर्ज की गई है।पिछले 51 दिनों से नए कोरोना वायरस संक्रमणों में दैनिक वृद्धि 15,000 से नीचे दर्ज की गई है। दैनिक सकारात्मकता दर 0.57 प्रतिशत दर्ज की गई थी। पिछले 75 दिनों से यह दो फीसदी से भी कम है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर भी 0.62 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 34 दिनों से यह एक फीसदी से नीचे है। बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 41 लाख 71 हजार 471 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत हो गई। बीते दिन 8,706 लोग डिस्चार्ज हुए।

 

🖊️ *ओमिक्रोन एलर्ट:उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों तक पहुंचा ओमिक्रोन, कुल 113 केस, सरकार ने किया आगाह, देश में हर रोज आ सकते हैं 14 लाख मामले*

सरकार ने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के प्रति लोगों को सावधान करते हुए कहा कि इसे हल्के में नहीं लें। इससे संक्रमित होने वालों में भले ही हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं, लेकिन यह तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। सरकार ने इसके लिए अफ्रीका और यूरोप के साथ ही ब्रिटेन जैसे देशों का उदाहरण दिया है, जहां कोरोना के नए मामले रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।भारत में अब तक 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक ओमिक्रोन वैरिएंट पहुंच गया है और इसके कुल 113 मामले सामने चुके हैं। इसमें शुक्रवार को महाराष्ट्र में आठ, केरल और उत्तर प्रदेश में ओमिक्रोन के मिले दो-दो मामले भी शामिल हैं।

 

🖊️ *सरकार ने किया आगाह, ओमिक्रोन वैरिएंट को हल्के में न लें, देश में प्रतिदिन 14 लाख तक आ सकते हैं मामले*

सरकार ने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के प्रति लोगों को सावधान करते हुए कहा कि इसे हल्के में नहीं लें। इससे संक्रमित होने वालों में भले ही हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं, लेकिन यह तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। सरकार ने इसके लिए अफ्रीका और यूरोप के साथ ही ब्रिटेन जैसे देशों का उदाहरण दिया है, जहां कोरोना के नए मामले रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के महानिदेशक डा. बलराम भार्गव ने ओमिक्रोन को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि मामले तेजी से बढ़ने की स्थिति में स्वास्थ्य ढांचे पर बोझ बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने देश के 24 जिलों में पांच प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर पर ¨चता जताते हुए टे¨स्टग बढ़ाकर उसे जल्द से जल्द पांच प्रतिशत के नीचे लाने पर जोर दिया। साथ ही ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमितों और उनके संपर्कों की तत्काल पहचान कर उन्हें आइसोलेट करने को जरूरी बताया।

वहीं, ओमिक्रोन के खतरे के प्रति आगाह करते हुए नीति आयोग के सदस्य व कोरोना टीकाकरण टास्क फोर्स के प्रमुख डा. वीके पाल ने लोगों से कोरोना उचित व्यवहार का कड़ाई से पालन करते रहने और जल्द से जल्द टीके की दोनों डोज लेने की अपील की।दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति के आंकड़े देते हुए डा. पाल ने कहा कि इससे बचने के लिए बार-बार हाथ धोने, उचित दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने जैसे पुराने तौर-तरीकों का कड़ाई से पालन करने के साथ ही बेवजह यात्रा से भी बचना चाहिए। उन्होंने लोगों से त्योहारों व अन्य धार्मिक व सामाजिक समारोहों से दूर रहने की अपील की। उनका कहना था कि सर्दियों में वैसे भी वायरस के तेजी से फैलने का खतरा होता है, इसीलिए नए साल के जश्न में भी सावधानी की जरूरत है।

 

🖊️ *उत्तर प्रदेश में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट ने दी दस्तक, गाजियाबाद में मिले दो मरीज; अलर्ट जारी*

उत्तर प्रदेश में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। इस वायरस से संक्रमित गाजियाबाद में दो रोगी मिले। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि दो केस मिलने के बाद सतर्कता और बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के नेहरूनगर के रहने वाले पति-पत्नी पिछले दिनों महाराष्ट्र की यात्रा करके लौटे। यहां आने पर उनको बुखार हो गया। जांच करने पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। दोनों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेज गए थे। शुक्रवार को रिपोर्ट आने पर दोनों में ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि हो गई है।

 

🖊️ *ओमिक्रोन के खतरे के बीच डब्ल्यूएचओ ने सीरम इंस्टीट्यूट की कोवोवैक्स टीके को दी मंजूरी*

कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में विश्व को कोवोवैक्स वैक्सीन के रूप में एक और हथियार मिल गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दे दी। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया अमेरिकी जैव प्रौद्योगिकी कंपनी नोवावैक्स के लाइसेंस के तहत भारत में इस वैक्सीन का उत्पादन कर रही है।एसआइआइ के सीईओ अदार पूनावाला ने डब्ल्यूएचओ के इस फैसले पर खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘कोरोना के खिलाफ लड़ाई में यह एक और मील का पत्थर है।’ इस हफ्ते के शुरू में पूनावाला ने कहा था कि वह अगले छह महीने में बच्चों के लिए कोवोवैक्स को लांच करने की योजना बना रहे हैं। परीक्षण में यह वैक्सीन बच्चों के लिए अत्यधिक प्रभावी और सुरक्षित पाई गई है।

 

🖊️ *कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट का खतरा, अलीगढ़ से विदेश जाने वालों को तुरंत लगेगा टीका*

अलीगढ़ में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने तमाम देशों में दस्तक दे दी है। इससे विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों को संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में सरकार ने विदेश जाने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थी, खिलाड़ी और नौकरी करने वाले यदि विदेश जाते हैं तो उन्हें कोविशील्ड का दूसरा टीका शीघ्र लगाया जाएगा। बाहर से आए यात्रियों पर नजर रखी जाएगी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आनंद उपाध्याय ने बताया कि ऐसे नागरिक जिन्हें विदेश जाना है, उनके लिए कोविशील्ड वैक्सीन का दूसरा टीका शीघ्र लगाने की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था विदेश जाने वाले खिलाड़ी, छात्र या विदेश में नौकरीपेशा अन्य लोगों के लिए ही है। इन श्रेणियों के वैध पासपोर्ट व वीजाधारकों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए टीकाकरण से पहले अपने कागजात नोडल अधिकारी व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमके माथुर से अनिवार्य रूप से सत्यापित कराने होंगे। अभी तक प्रथम डोज के बाद दूसरी डोज 84 दिनों के बाद लगाई जाती है। ऐसे नागरिक जो कि विदेश में विद्यार्थी हों या वहां नौकरी करते हों या खिलाड़ी हों, ऐसे लाभार्थियों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने की व्यवस्था 28 दिन बाद ही की जा रही है। तीसरी लहर की आशंका।

 

🖊️ *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ईज आफ डूइंग बिजनेस’ के लिए मांगे सुझाव, कहा- सरकार चुनौतियों का समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध*

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में व्यापार को सुविधाजनक बनाने, अधिक पूंजी को आकर्षित करने और देश में सुधार प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे। पीएम ने आज लोक कल्याण मार्ग पर वेंचर कैपिटल और प्राइवेट इक्विटी फंड के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की।प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, देश में निवेश के माहौल को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री का निरंतर प्रयासरत हैं। पिछले सात वर्षों में, सरकार ने इस संबंध में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पीएम द्वारा बुलाई गई बैठक में भी इसी तर्ज पर चर्चा की गई। साथ ही यह भी बताया गया कि कैसे प्रधानमंत्री अगले बजट से पहले इनपुट इकट्ठा करने के लिए उद्योग जगत के नेताओं के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर रहे हैं। प्रधान मंत्री ने भारत में ईज आफ डूइंग बिजनेस में सुधार, अधिक पूंजी को आकर्षित करने और देश में सुधार प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए भी सुझाव मांगे हैं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में व्यापार को सुविधाजनक बनाने, अधिक पूंजी को आकर्षित करने और देश में सुधार प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे। पीएम ने आज लोक कल्याण मार्ग पर वेंचर कैपिटल और प्राइवेट इक्विटी फंड के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की।प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, देश में निवेश के माहौल को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री का निरंतर प्रयासरत हैं। पिछले सात वर्षों में, सरकार ने इस संबंध में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पीएम द्वारा बुलाई गई बैठक में भी इसी तर्ज पर चर्चा की गई। साथ ही यह भी बताया गया कि कैसे प्रधानमंत्री अगले बजट से पहले इनपुट इकट्ठा करने के लिए उद्योग जगत के नेताओं के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर रहे हैं। प्रधान मंत्री ने भारत में ईज आफ डूइंग बिजनेस में सुधार, अधिक पूंजी को आकर्षित करने और देश में सुधार प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए भी सुझाव मांगे हैं

 

🖊️ *चुनाव सुधारों पर निर्वाचन आयुक्तों के साथ पीएमओ की अनौपचारिक बातचीत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने जताई नाराजगी*

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) सुशील चंद्रा और चुनाव आयुक्तों राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडे ने प्रमुख चुनाव सुधारों को लेकर निर्वाचन आयोग एवं कानून मंत्रालय के बीच परस्पर समझ को समान बनाने के लिए हाल में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के साथ एक ‘अनौपचारिक बातचीत’ की। आयोग के सूत्रों ने शुक्रवार को जोर देते हुए कहा कि ऐसा करने में औचित्य का कोई सवाल नहीं उठता है। इस बातचीत पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी ने कहा कि सरकार चुनाव आयोग के साथ अपने मातहत के समान व्यवहार कर रही है।सूत्रों के अनुसार नवंबर में डिजिटल माध्यम (वर्चुअल) से हुई बातचीत कानून मंत्रालय एवं निर्वाचन आयोग के बीच विभिन्न बिंदुओं पर परस्पर समझ को समान बनाने के लिए की गई। शुक्रवार को प्रकाशित खबर कि कानून मंत्रालय ने आयोग को एक पत्र भेज कर कहा था कि प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव सामान्य मतदाता सूची पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे और ‘उम्मीद की जाती है कि सीईसी उपस्थित रहेंगे पर सूत्रों ने कहा कि तीनों आयुक्त औपचारिक बैठक में शामिल नहीं हुए।वहीं इस खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्य निवार्चन आयुक्त एस. वाई कुरैशी ने कहा कि यह ‘बिल्कुल ही स्तब्ध कर देने वाला है।’ सूत्रों ने बताया कि कानून मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा आयोग के वरिष्ठ अधिकारी औपचारिक बैठक में शामिल हुए। कानून मंत्रालय में विधायी विभाग निर्वाचन आयोग से जुड़े विषयों के लिए नोडल एजेंसी है।

सूत्रों ने बताया कि पीएमओ के साथ अनौपचारिक बातचीत का परिणाम बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में दिखा, जिसने विभिन्न चुनाव सुधारों को मंजूरी दी, जिन पर आयोग जोर दे रहा था।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार निर्वाचन आयोग के साथ अपने मातहत के तौर पर व्यवहार कर रही है। पार्टी महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक खबर का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि सरकार देश की संस्थाओं को नष्ट करने के मामले में बहुत ही नीचे गिर चुकी है।

 

🖊️ *पहाड़ों पर भारी हिमपात, रोहतांग में बर्फीला तूफान, बढ़ी ठिठुरन, तीन दिन तक शीत लहर का येलो अलर्ट*

उत्तर भारत के पहाड़ों पर लगातार हिमपात होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। उत्तराखंड में जहां बदरीनाथ, केदारनाथ समेत अन्य चोटियों में हिमपात हो रहा है और निचले इलाकों में सर्द हवाएं दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। वहीं, हिमाचल में अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल में बर्फीले तूफान ने वाहन चालकों समेत पुलिस कर्मचारियों की दिक्कत भी बढ़ा दी। शुक्रवार को मनाली के साथ लगते सोलंगनाला में हिमपात के कारण 500 से अधिक पर्यटन वाहन फंस गए हैं।इन सभी को रात करीब नौ बजे रेस्क्यू कर लिया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में ठंड से तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन शीत लहर चलने की आशंका जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बच्चों और बुजुर्गो के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।उत्तराखंड में शुक्रवार को सुबह से ही प्रदेशभर में हल्के बादलों के बीच सर्द हवाएं चलती रहीं। दोपहर में हल्की धूप के बावजूद कंपकंपी बढ़ गई। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, गौरसों, केदारनाथ समेत अन्य ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। इसके बाद सर्द हवाएं चलने से प्रदेशभर में पारे ने गोता लगाया और कड़ाके की ठंड महसूस की जाने लगी। शाम होते ही शहरों में अलाव जला दिए गए।

 

🖊️ *अलीगढ़ के इगलास में रालोद-सपा की संयुक्त रैली में बनेंगे तीन मंच*

अलीगढ़ में रालोद व सपा के गठबंधन की घोषणा के बाद दूसरी रैली कस्बा इगलास में होने जा रही है। 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर किसान दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रैली की सफलता को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत लगा दी है। गठबंधन की रैली में भारी भीड़ जुटाने के लिए दोनों दलों के नेता शिद्दत से जुटे हैं। जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह ने बताया कि बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्या जैसे मुद्दों को लेकर यह रैली की जा रही है। यह रैली प्रदेश में परिवर्तन की बुनियाद बनेगी। सभी वर्ग के रैली में पहुंचेगे। रैली में तीन मंच बनाए जा रहे हैं। मुख्य मंच 72 बाई 24 वर्ग फीट का, दूसरा मंच 50 बाई 16 वर्ग फीट तथा तीसरा रागिनी कलाकारों के लिए 24 बाई 16 का मंच बनेगा। 150 बीघा के मैदान में रैली का आयोजन होगा, जिसमें 75 बीघा में अलीगढ़, कासगंज से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग होगी। मथुरा से आने वाले वाहनों की पार्किंग करबन नदी के समीप, हाथरस से आने वाले वाहनों पार्किंग हाथरस रोड मैदान व खैर-गौंडा की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग पथवारी मंदिर के समीप होगी। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सोमवार को कैंप कार्यालय से झंडा, टोपी लेने की आव्हान किया है। वहीं ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष जगपाल सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता व लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों, निजी वाहनों और बसों से रैली स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल के समीप ही मंडी रोड को क्रास कर हैलीपेड बनाया जा रहा है। दोनों नेता एक साथ हेलीकाप्टर से यहां आएंगे। गाड़ी द्वारा मंच तक पहुंचेंगे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश महासचिव संगठन राजकुमार सागवान, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील रोहटा, पूर्व विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर, नबाब सिंह छौंकर, सुरेंद्र सिंह आदि ने डेरा डाल रखा है।

 

🖊️ *अलीगढ़ की इगलास रैली में सपा-रालोद का होगा शक्ति प्रदर्शन*

अलीगढ़ में इगलास में 23 दिसंबर को होने वाली सपा-रालोद की संयुक्त रैली में दोनों ही दलों के नेता शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रहे है। भीड़ जुटाने के लिए गांव-गांव संपर्क हो रहा है, चौपालें लग रही हैं। टिकट के दावेदार पूरी मुस्तैदी दिखा रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी रैली को संबोधित करेंगे। रैली की सफलता ही दावेदारों का कद तय करेगी।पूर्व विधायक जफर आलम के केला नगर स्थित आवास पर शुक्रवार को आयोजित बैठक में दोनों दलों के पदाधिकारियों ने रैली को सफल बनाने पर मंथन किया। बैठक में शामिल पूर्व विधायक अतरौली वीरेश यादव, पूर्व विधायक छर्रा राकेश सिंह, रालोद के पश्चिमी उप्र के अध्यक्ष जगपाल चौधरी, जिलाध्यक्ष चौ. कालीचरण सिंह, सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, जिला महासचिव मुकेश माहेश्वरी, महानगर महासचिव मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय, युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष संजय शर्मा आदि ने अपने-अपने विचार रखे।महानगर अध्यक्ष ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टीजनों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई हैं। तीन लाख से अधिक भीड़ होने की संभावना है। रालोद जिलाध्यक्ष ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। पूर्व विधायक जफर आलम ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों से टिकट की दावेदारी कर रहे पार्टीजन और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि रैली को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए जन संपर्क करें। वाहनों की व्यवस्था की जाए। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता, पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इश्हाक, सलमान शाहिद, अब्दुल्ला शेरवानी, मोहम्मद सगीर, कौशल दिवाकर, आमिर आबिद, नीलाभ भार्गव शामिल रहे।

 

🖊️ *अलीगढ़ में बनी जान अब्राहम की एक्‍शन फिल्म अटैक 28 जनवरी को पर्दे पर आएगी,दर्शकों को इंतजार*

लंबे समय से चर्चा में बनी बालीवुड अभिनेता जान अब्राहम की एक्शन फिल्म अटैक 28 जनवरी को पर्दे पर आ रही है। फरवरी में दो दिन तक धनीपुर एयरपोर्ट पर इस फिल्म की शूटिंग हुई थी। इसमें फिल्म के प्रमुख क्लाइमैक्स सीन को यहीं पर शूट किया गया था। ऐसे में स्थानीय लोगों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है। इसी के चलते सिनेमा घर संचालक इसकी विशेष तैयारी कर रहे हैं। पहली बार अलीगढ़ के इतिहास में इतनी बड़ी फिल्म की शूटिंग हुई थी। शूटिंग के दौरान भी हजारों लोग इसे देखने के लिए एयरपोर्ट पहुंच गए थे। प्रदेश सरकार सूबे में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को देखते हुए सरकार फिल्म उद्योग को बढ़ावा दे रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों नोएडा में नई फिल्म सिटी विकसित करने की घोषणा की थी। इसी साल जनवरी में एनएसए फिल्म प्रोडक्शन की प्रोजेक्ट हेड शिवानी अग्रवाल ने शासन में आवेदन कर अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी पर बालीवुड फिल्म अटैक की शूटिग के लिए अनुमति मांगी थी। उन्होंने बताया था कि लक्ष्यराज आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जान इब्राहिम के साथ रकुलप्रीत ङ्क्षसह और जैकलीन फर्नांडिस हैं। शासन से फिल्म की शूटिंग की अनुमति मिलने के बाद 29 जनवरी को टीम ने यहां का दौरा किया। 18 सदस्यीय टीम ने कई घंटे दौरा किया। शूटिग की लोकेशन देखी। सब कुछ सही पाए जाने पर 21 व 22 फरवरी को करीब 150 सदस्यों की टीम ने यहां आकर शूटिंग की। प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री खुद शूटिंग के दौरान एयरपोर्ट पर आए। दो दिन जान अब्राहम समेत अन्य कलाकारों ने एयरपोर्ट पर शूटिंग की। 500 से अधिक एक्शन शूट फिल्माए गए। 30 घंटे तक शूटिंग चली।