भाई-बहन की एक जोड़ी को दिल्ली पुलिस ने हाइवे पर लूट व हत्या के मामलों में शामिल रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हाल ही में दोनों ने एक वाहन को रुकवा कर उसके मालिक को लूटकर उसकी हत्या कर दी थी जिसके बाद ये दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जांच के मुताबिक दोनों ने मिलकर वाहन को लिफ्ट के लिए पहले रुकवाया।
इसके बाद दोनों ने मिलकर वाहन चालक का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी फिर उसका सामान और पैसे ले कर भाग निकले। पुलिस ने फाइनली मंगलवार को शिव कुमार और नीलम को रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच के मुताबिक इन दोनों के पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहे हैं।
इसके पहले भी दोनों ने मिलकर एक डीटीसी बस ड्राइवर की हत्या कर दी थी जिनके शव तो सोनीपत में सड़क किनारे बरामद किया गया था। एक जांच में पता चला कि बस ड्राइवर की हत्या के पहले इन दोनों ने एक ऑटोरिक्शा चालक पर भी ऐसे ही हमला किया था। इसके बाद उन्होंने हाइवे पर आने-जाने वाले वाहनों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया।
बाहरी दिल्ली के पास के गांव अलीपुर बख्तावरपुर के पास ये रहते हैं उन्होंने यहीं से लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया और हाइवे के किनारे ही उनके शव को फेंक देते थे।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-