*कश्मीरियों की तकलीफ को फेसबुक पर उठाया तो मिली बलात्कार की धमकी*
पुलवामा आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में गुस्से और दुख की लहर है लोग अपना आक्रोश कई तरीके से निकाल रहे हैं कोई विरोध प्रदर्शन करके तो कोई सोशल साइट्स के माध्यम से अपने आक्रोश को जता रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग हैं जो इन बदले हुए हालातों में कश्मीरियों की समस्या को भी उठा रहे हैं और उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
ऐसे ही पुलवामा हमले के बाद कश्मीर के लोगों की बढ़ी तकलीफों को लेकर फेसबुक पर पोस्ट डालने के बाद कोलकाता निवासी किशोरी को ट्रोल किया गया और कथित तौर पर बलात्कार की धमकी भी दी गयी। क्लास 12 में अध्ययनरत इस किशोरी ने अपनी 15 फरवरी को लिखी फेसबुक पोस्ट में जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के जवानों पर हुये हमले की निंदा की थी और साथ ही कश्मीरियों की रोजमर्रा की मुश्किलों के बारे में भी लिखा।
उसने कहा कि उसकी पोस्ट के जवाब में कुछ लोगों ने टिप्पणियां करते हुए उसे देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाने और कुछ अन्य ने दुष्कर्म करने और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसने दावा किया कि एक स्थानीय दुकानदार ने उसे बताया कि कुछ लोग उसके घर का पता लगाने का प्रयास कर रहे थे।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-