June 14, 2026

*हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं, विवाह जैसी फिल्मों के प्रोड्यूस का निधन*

Spread the love

बॉलीवुड में पारिवारिक ड्रामा फिल्मों से सुर्खियों बटोरने वाले जाने वाले प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या का निधन हो गया है। राजकुमार बड़जात्या हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं और विवाह जैसी सुपरहिट फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया है कि राजकुमार बड़जात्या का निधन हो गया है।

उन्होंने राजकुमार बड़जात्या के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है कि राजकुमार बड़जात्या जी के निधन की खबर सुनकर मैं बहुत हैरान और दुखी है। इसके अलावा राजश्री प्रोडक्शन हाउस ने भी ट्वीट कर राजकुमार बड़जात्या को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राजकुमार बड़जात्या का निधन गुरुवार की सुबह मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में हुआ। उन्होंने अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली है। राजश्री प्रोडक्शन ने इंस्टा पर राजकुमार बड़जात्या की फोटो शेयर कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।