June 13, 2026

चिलुआताल थाना क्षेत्र के क़ाज़ीपुर गांव में पुलिस चौपाल का हुआ आयोजन-

Spread the love

*चिलुआताल थाना क्षेत्र के क़ाज़ीपुर गांव में पुलिस चौपाल का हुआ आयोजन*

 

*प्रभारी चिलुआताल विनोद अग्निहोत्री व मजनू चौकी इंचार्ज गुरु प्रसाद ने सुनी लोगों की फरियाद*

 

गोरखपुर।थाने में लगने वाले पुलिस चौपाल में बदलाव करते हुए एसएसपी ने मोहल्ले और गांव में “पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन करने का निर्देश जारी किया था। इसी क्रम में आज चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत काज़ीपुर गांव में पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया।

 

एसएसपी विपिन टाडा द्वारा जिले में हर बुधवार को गांव और मोहल्लों में पुलिस चौपाल के आयोजन का निर्देश जारी किया गया पर बुधवार के दिन गोरखपुर में राज्यपाल के आगमन के कारण चौपाल स्थगित करना पड़ा।आज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया।चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत क़ाज़ीपुर गांव में पुलिस चौपाल लगाई गई। जिसमें चिलुआताल थाना प्रभारी विनोद अग्निहोत्री और मजनू चौकी इंचार्ज गुरु प्रसाद द्वारा आए हुए फरियादियों की फरियाद सुनी गई।

 

चौपाल में एक दर्जन से ज्यादा मामले आए, ज्यादातर मामले जमीनी विवाद से जुड़े हुए थे। कुछ पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले भी सामने आए। थाना प्रभारी चिलुआताल द्वारा रजिस्टर नंबर 8 का चौपाल में अवलोकन किया गया और पुराने अपराध और अपराधियों के बारे में चौपाल में आए हुए स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया गया।गांव में अचानक पुलिस की लगी इस चौपाल को देखने के लिए फरियादियों से ज्यादा लोगों की भीड़ लगी रही।