April 17, 2026

तालाब के पास से महिला का शव बरामद- सुशील झा

Spread the love

दुमका:-(झारखंड)

*तालाब के पास से महिला का शव बरामद*

🔹️ दुमका जिले के हंसडीहा थानाक्षेत्र के गंगवारा गाँव के पास के बांध से महिला का शव पुलिस ने किया बरामद ।

🔹️ बरामद शव की स्थिति के अनुसार महिला के साथ दुष्कर्म की भी जताई जा रही है आशंका ।

🔹️ गंगवारा के संथाली टोला के 32 वर्षीय सुरूजमुनी हांसदा के रूप में मृत महिला की हुई पहचान । जिसके गले में पाया गया कपड़े का फंदा ।

🔹️ सुबह शौच के लिए निकले कुछ ग्रामीणों द्वारा लावारिस स्थिति में पड़े शव पर नजर पड़ने के बाद हंसडीहा पुलिस को दी गई सूचना ।

🔹️ सूचना पाकर तुरंत हंसडीहा पुलिस निरीक्षक संजय सुमन , प्रभारी थाना प्रभारी उत्तम पासवान पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर जाकर शव को किया बरामद ।

🔹️ तीन वर्ष पूर्व पति की मृत्यु के बाद से महिला अपने घर पर रह रही थी अकेली ।

🔹️महिला का शव मिलने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी ।

🔹️ पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध दर्ज की है प्राथमिकी ।

 

सुशील झा