सारनाथ थाना अंतर्गत सारंग तालाब पर शिव कुमार प्रजापति पिता स्वर्गीय बनारसी प्रजापति उम्र लगभग 45 वर्ष ने आज अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी पूछताछ करने पर शिव कुमार के लड़के ने बताया कि हमारे पिताजी सिलाई का काम करते थे और एक वसीम नाम का व्यक्ति जो नदेसर में रहता है मेरे पिताजी का करीब डेढ़ लाख रुपया उसके यहां बताया था मेरे पिताजी बार-बार तगादा करने के बाद भी वह पैसा नहीं दे रहा था जिससे हमारे घर में भुखमरी की कगार पर आ गई थी हमारे पिताजी ने अन्य लोगों से भी कर्ज ले रखा था इसी की वजह से हमारे पिताजी ने फांसी लगाकर जान दे दी है मृतक के परिवार में उनकी पत्नी के सिवा 3 लड़के और 3 लड़कियां हैं जिसमें से एक लड़की की शादी हो चुकी है वह अपने ससुराल में रहती हैं और मृतक की पत्नी सरोज देवी जो किड्जी स्कूल सारंग तालाब में दाई का काम करती है जिस समय शिव कुमार ने फांसी लगाया उस समय घर मे दो बेटियां ऊपर वाले कमरे में काम कर रही थी पत्नी स्कूल गयी थी सारनाथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच लाश को पोस्टमार्टम के लिए पंडित दीनदयाल भेज दिया क्या ।
साभार

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-