October 27, 2026

मानव संपदा पोर्टल से ही मिलेगा स्वास्थ्यकर्मियों को अवकाश : सीएमओ-

Spread the love

मानव संपदा पोर्टल से ही मिलेगा स्वास्थ्यकर्मियों को अवकाश – सीएमओ

 

चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों को अवकाश के लिए पोर्टल पर आवेदन करना अनिवार्य

 

वाराणसी, 15 दिसंबर 2021 – मानव संपदा पोर्टल का संचालन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है जिसका उद्देश्य मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) के माध्यम से विभाग के समस्त कर्मियों के सेवापुस्तिका का प्रबंधन किया जाना है। इसी पोर्टल के माध्यम से समस्त चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आवेदन कर अवकाश प्राप्त किया जा सकता है।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को मानव संपदा पोर्टल पर सभी प्रकार के अवकाश प्राप्त करने के लिए आवेदन करना अनिवार्य है। यह कार्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सुगमता को देखते हुये किया जा रहा है जिससे वह अपने कार्यस्थल से ही मोबाइल के जरिये इस पोर्टल पर अवकाश हेतु आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के पश्चात पोर्टल के माध्यम से ही नियंत्रक अधिकारी के द्वारा ही अवकाश की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। यह प्रक्रिया समस्त स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बेहद आसान है।

 

डॉ चौधरी ने बताया कि मानव संपदा पोर्टल के अलावा अन्य किसी माध्यम से अवकाश स्वीकृत नहीं किए जाएंगे यदि आकस्मिक निरीक्षण में कोई चिकित्सक अथवा कर्मचारी अनुपस्थित पाया जाता है तो उस दिन का वेतक अवरुद्ध कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।