हज 2022 के लिए 18 से 65 वर्ष की पाबंदी खत्म
कोरोना वाइरस की वजह से मुक़द्दस सफर हज-2022 के लिए हज यात्रा पर जाने के लिए पहले 18 से 65 साल तक के यात्री की इजाज़त थी | लेकिन अब ये पाबंदी हटा दी गयी है हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2022 के एक्शन प्लान मे संशोधन करते हुए अब ये पाबंदी हटा दी है | जिला के रेज़ाए मुस्तफा खिदमते हुज्जज सोसाइटी के सचिव जनाब हाजी शाहिद कमाल खान उर्फ बब्लू ने बताया की हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस साल ऑनलाइन फॉर्म भरने मे बहुत सी नई प्रक्रियाएं शामिल की है जैसे की हज यात्री के लिए वैक्सीन की दोनों डोज़ यात्रा पर जाने से एक महीने पहले लगवाना अनिवार्य है और उसका प्रिंट भी सुरक्षित रखना है आवेदन फॉर्म भरते समय मूल पासपोर्ट , आधार कार्ड, बैंक पासबुक या कैन्सल चेक , सफ़ेद बैकग्राउंड की एक रंगीन फोटो व ब्लड ग्रुप की रिपोर्ट भी रखनी है| हज कमेटी ऑफ इंडिया के मोबाइल ऐप के जरिये भी फॉर्म भरा जा सकता है | उन्होने बताया की उत्तर प्रदेश के हज यात्रियो के लिए उड़ान सिर्फ लखनऊ व नई दिल्ली से ही है | इस बार हज यात्रा 35 से 42 दिन की ही होगी | ऐसे आवेदक जिनकी उम्र 31 मार्च 2022 को या इससे पहले 70 साल की हो चुकी हो (जिनकी जन्मतिथि 31 मई 1952 हो या इसके बाद कि) वे रिजर्व कैटेगरी के अंतर्गत आवेदन करेंगे तथा ऐसे आवेदक के साथ कम से कम 70 साल से कम उम्र का एक हज यात्री आवेशयक होना चाइए|
हज आवेदन फॉर्म या गाइड लाइन -2022 http://hajcommittee.gov.in/ पर भी उपलब्ध है| अधिक जानकारी प्राप्त करने व ऑनलाइन फॉर्म भरवाने के लिए शगुन पैलेस नूरुल्लाह रोड व मुस्तफा गार्डेन करेली में या 9415612888, 9335153292 मोबाइल नंबर पर संपर्क करें |

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-