*उत्तर प्रदेश की सुबह 8:20 बजे तक की बड़ी ख़बरें……*
➡दिल्ली- आज संसद से विजय चौक तक विपक्षी पार्टियों का मार्च,निलंबित सांसदों के समर्थन में विपक्षी सांसदों का मार्च,आज 12.30 बजे विपक्ष की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी,बुधवार को जंतर-मंतर पर सुबह से विपक्ष का धरना।
➡दिल्ली- पीएम मोदी ने आतंकी हमले की जानकारी मांगी,पीएम कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया,शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की,जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हुआ था हमला।
➡लखनऊ- आज से 3 दिन के पंजाब दौरे पर रहेंगे सतीश चंद्र मिश्रा,मोगा में शिरोमणि अकाली दल का स्थापना दिवस कार्यक्रम,सतीश मिश्रा प्रकाश सिंह बादल के साथ मीटिंग करेंगे,सतीश मिश्रा विधानसभा चुनाव की रूपरेखा पर करेंगे बैठक,15 दिसंबर को चंडीगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग,बसपा के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं के साथ बैठक।
➡लखनऊ- शिया वक्फ बोर्ड की अहम मीटिंग आज,चेयरमैन अली जैदी की अध्यक्षता में मीटिंग,बोर्ड के सभी मेम्बर मीटिंग में होंगे शामिल,वसीम रिज़वी बोर्ड से हो सकते हैं बाहर,दागी मुतवल्लियों पर हो सकती है कार्रवाई।
➡लखनऊ- लग्जरी कार में अचानक लगी आग,बीच सड़क धू धू कर जली लग्जरी कार,कार सवार व्यक्तियों ने निकलकर बचाई जान,दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाई गई,कृष्णानगर के वीआईपी रोड का मामला।
➡लखनऊ- बीएसपी सुप्रीमो मायावती की प्रेस कॉफ्रेंस आज,सुबह 9 बजे प्रेस कॉफ्रेंस करेंगी बीएसपी सुप्रीमो।
➡वाराणसी- प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी दौरे का दूसरा दिन,दौरे के आज दूसरे दिन बैठक करेंगे प्रधानमंत्री मोदी,आज सुबह 9.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बैठक,भाजपा संगठन के काशी महानगर के पदाधिकारी होंगे शामिल,जिला पदाधिकारियों के साथ पीएम मोदी की बैठक,बरेका प्रशासनिक भवन में मुख्यमंत्रियों के साथ सम्मेलन,10 बजे मुख्यमंत्रियों के साथ किया जाएगा सम्मेलन,मुख्यमंत्रियों के साथ सम्मेलन करीब 4 घंटे तक चलेगा,सम्मेलन में सभी सीएम विकास कार्यों का प्रजेंटेशन देंगे,अपने विकास कार्यों और योजनाओं का देंगे प्रजेंटेशन,2.30 बजे सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री जाएंगे स्वर्वेद मंदिर,करीब 3 बजे स्वर्वेद मंदिर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी,स्वर्वेद मंदिर पर डेढ़ घंटे तक पीएम का है कार्यक्रम,नए भवन का पीएम करेंगे लोकार्पण, पीएम करेंगे संबोधन,स्वर्वेद मंदिर उमरहां से साढ़े 4 बजे दिल्ली रवाना होंगे।
➡वाराणासी- प्रधानमंत्री 2 दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं,अचानक पीएम के कार्यक्रम में हुआ बदलाव,पीएम मोदी देर रात तक क्रूज़ पर मौजूद रहे,सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बीच गंगा में रहे मौजूद,गंगा में क्रूज पर मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक,पीएम मोदी के वाराणसी दौरे का आज आखिरी दिन।
➡मुरादाबाद- दबंग युवक का पथराव करते वीडियो वायरल,घर में हो रहे निर्माण का युवक ने किया विरोध,पीड़ित परिवार ने वीडियो बनाकर किया वायरल,पीड़ित परिजनों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार,निर्माण रुकवाने के लिए दबंग ने किया पथराव,कोतवाली इलाके के फील खाना की घटना।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-